Last Updated:

Dahi fali ki sabji recipe: बरसात के मौसम में निमाड़ की रसोई में दही और सुलझने की फली की सब्जी बेहद मशहूर है. बुरहानपुर में यह खट्टी-मीठी और मसालेदार सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है.

Dahi fali ki sabji recipe: बरसात का मौसम आते ही निमाड़ के घरों की रसोई में कई पारंपरिक व्यंजन बनने लगते हैं. इनमें बुरहानपुर की दही और सुलझने की फली की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खट्टी-मीठी और मसालेदार स्वाद वाली यह सब्जी बारिश के दिनों में खास तौर पर बनाई जाती है.बच्चे हों या बड़े, हर उम्र के लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं. यह सब्जी खट्टी मीठी लगती है आप भी बरसात में आपके घर पर इस आसान विधि से बना सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले सुलझने की फली को अच्छी तरह साफ करके काट लिया जाता है. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें राई का तड़का लगाया जाता है. तड़के में बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक और लहसुन डालकर अच्छी तरह भुना जाता है. इसके बाद इसमें लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डाला जाता है. मसाला अच्छी तरह भुनने के बाद इसमें सुलझने की फली डालकर कुछ देर पकाया जाता है. फली के नरम होने के बाद इसमें फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डाला जाता है. दही डालते समय इसे लगातार चलाते रहना जरूरी होता है, ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद स्वाद के अनुसार लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डाला जाता है.कुछ देर पकाने के बाद दही और फली मसालों के साथ अच्छी तरह मिल जाती है और स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है.

निमाड़ की है सबसे फेमस डिश
निमाड़ की पारंपरिक रसोई में इस सब्जी को खास स्थान मिला हुआ है. बारिश के दिनों में जब बाजार में मौसमी सब्जियों की भरमार रहती है, तब भी कई परिवार घर के पारंपरिक स्वाद को प्राथमिकता देते हुए यह सब्जी बनाते हैं. दही की खटास और मसालों का स्वाद सुलझने की फली के साथ मिलकर इसे अलग पहचान देता है. बुरहानपुर के लोगों के लिए यह सिर्फ एक सब्जी नहीं बल्कि निमाड़ के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय स्वाद से जुड़ी याद भी है. गर्मागर्म दही और सुलझने की फली की सब्जी के साथ रोटी या चावल परोसे जाएं तो बरसात के मौसम में भोजन का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment