Image Source : INSTAGRAM- RUPALI GANGULY
Rupali Ganguly, Aneri Vajani, Gaurav Khanna

Highlights

  • अनुपमा स्टार प्लस पर रात 10 बजे प्रसारित होता है।
  • गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

मुंबई: टीवी शो अनुपमा दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। स्टार प्लस पर रात 10 बजे प्रसारित होने वाले इस शो में लीड रोल में रूपाली गांगुली हैं, उनके साथ गौरव खन्ना नजर आते हैं। इस सो में सुधांशू पांडे और अनेरी वजानी भी नजर आती हैं। मदालसा शर्मा भी शो में अहम रोल प्ले करती हैं। आज सोशल मीडिया पर रूपाली गांगुली ने अनेरी वजानी संग वीडियो डाला। इस वीडियो में अनेरी और रूपाली RRR के गाने नाटू-नाटू पर डांस करती दिख रही हैं। दोनों साड़ी में हैं। अनेरी ने जहां पर्पल साड़ी पहनी है वहीं रूपाली लाल-पीली साड़ी में हैं। दोनों मस्त होकर डांस करती दिख रही हैं।

‘पुष्पा’ के सामी- सामी पर जन्नत जुबैर ने किया ऐसा डांस कि मिनटों में होने लगा वायरल, देखें

रूपाली ने एक और पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उनकी और गौरव खन्ना की तस्वीरें हैं जो शो में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले करते हैं। रूपाली ने कैप्शन में लिखा है ये -मान डे है।

इस पोस्ट के बाद रूपाली और गौरव इंस्टाग्राम पर लाइव आए, और अपने फैंस से ढेर सारी बातें की।

 Bigg Boss 15: कंटेस्टेंट पर लटकी डबल एलिमिनेशन की तलवार! ये हो सकते घर से बाहर

लाइव के दौरान गौरव ने बताया कि वो हमेशा से रूपाली के साथ काम करना चाहते थे, और वो पहले हफ्ते शूट के दौरान नर्वस भी थे। गौरव ने बताया कि मान के जो सीन आप देखते हो उसमें से सिर्फ 50 फीसदी ही लिखा होता है बाकी सब हम तुरंत वहां पर अपने हिसाब से फ्लो में करते हैं।





Source link

Write A Comment