दुनिया की मशहूर T20 लीग में से एक SA20 के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। SA20 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है। SA20 2027 का 17 जनवरी से आगाज होगा और 21 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप और रनर-अप प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली बाकी दो टीमें पार्ल रॉयल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स टूर्नामेंट के दूसरे दिन पार्ल रॉयल्स के होम ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी।

चार शनिवार होंगे डबल हेडर मुकाबले

एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 23 जनवरी, 30 जनवरी, 6 फरवरी और 13 फरवरी को चार शनिवार ऐसे होंगे जब दो-दो मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी को MI केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच न्यूलैंड्स में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा। ठीक एक हफ्ते बाद इसी वेन्यू पर सीजन का फाइनल मैच होगा। इससे पहले, क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच पार्ल और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे।

SA20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि SA20 के मैचों का शेड्यूल घोषित करना हमारे लिए हमेशा एक बड़ा पल होता है। यह नए सीजन से पहले का पहला अहम पड़ाव है और इसका मतलब है कि क्रिकेट के एक शानदार महीने की तैयारी के लिए हमारी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

स्मिथ ने आगे कहा कि सीजन 5 की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हमारे इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक को फिर से देखा जाए? पिछले सीजन में केपटाउन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच एक यादगार मुकाबला हुआ था और यह बहुत सही है कि जब 17 जनवरी 2027 को गेबेरहा में सीजन शुरू होगा, तो यही दो टीमें मैदान पर होंगी।

SA20 कल्चरल कैलेंडर का अहम हिस्सा 

स्मिथ ने कहा कि यह लीग हमारे स्पोर्ट्स और कल्चरल कैलेंडर का एक अहम हिस्सा बन गई है। जिस साल हम ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत कर रहे हैं, उसी साल इस फाइनल की मेजबानी करना यह दिखाता है कि केप टाउन क्यों क्रिकेट के बेहतरीन शहरों में से एक है। जब न्यूलैंड्स में फाइनल होगा, तो हम दुनिया भर से आने वाले खिलाड़ियों, फैन्स और दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

वहीं, लीग के छोटे से इतिहास में पहली बार पार्ल को प्लेऑफ मैच की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। स्मिथ ने कहा कि पार्ल के फैन्स इस लीग के सबसे जोशीले समर्थकों में से रहे हैं, इसलिए वह इस बात से उत्साहित हैं कि हम आखिरकार उन्हें क्वालिफायर के रूप में एक प्लेऑफ मैच दे पा रहे हैं।

प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल

  • क्वालिफायर 1: 16 फरवरी 2027, बोलैंड पार्क, पार्ल
  • एलिमिनेटर: 17 फरवरी 2027, वांडरर्स, जोहान्सबर्ग
  • क्वालिफायर 2: 19 फरवरी 2027, वांडरर्स, जोहान्सबर्ग
  • फाइनल: 21 फरवरी 2027, न्यूलैंड्स, केप टाउन

यह भी पढ़ें:

काव्या मारन की टीम सनराइजर्स बनी चैंपियन, तीसरी बार जीता SA20 का खिताब

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इबादत हुसैन टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment