सोया कटलेट रेसिपी (Soya Cutlet Recipe): सोया कटलेट (Soya Cutlet) सुबह के नाश्ते (Morning Breakfast) के लिए एक परफेक्ट फूड डिश है. हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत हेल्दी फूड से हो, अगर उसमें स्वाद का तड़का भी लग जाए तो फिर क्या कहने. सोया कटलेट ब्रेकफास्ट के तौर पर इन दोनों ही मापदंडों को पूरा करता है. सोया हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी करता है. ऐसे में आप चाहे तो ब्रेकफास्ट क तौर पर या फिर शाम की चाय के लिए स्नैक्स के तौर पर सोया कटलेट बना सकते हैं. ये एक सिंपल और कम वक्त में ही तैयार होने वाली फूड रेसिपी है.
सोया कटलेट बनाने के लिए सामग्री
सोया बड़ी का चूरा – 2 कप
आलू उबले हुए – 4
ब्रेड का चूरा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1 कप
बेसन – 3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 4
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: मीठा खाने का मन है तो बनाएं ब्रेड मावा रोल, नहीं भूल पाएंगे स्वाद
सोया कटलेट बनाने की विधि
सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोया बड़ी को लेकर उसे गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. तय समय के बाद बड़ी को निकालकर उन्हें दोनों हथेलियों से अच्छी तरह से दबाकर पूरा पानी निकाल लें. अब मिक्सर में सोडा बड़ी के साथ प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें. अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिला दें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स कर दें.
इसे भी पढ़ें: Multigrain Roti Recipe: मल्टीग्रेन रोटी बनाने की आसान रेसिपी
इस मिश्रण में ऊपर से ब्रेड का चूरा और उबले आलू मिलाकर अच्छे से सारे मिश्रण को मैश कर मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण से कटलेट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटलेट डालकर फ्राई करें. कटलेट पलट-पलटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारे कटलेट को तल लें. नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सोया कटलेट तैयार हो चुके हैं. इन्हें चटनी, टोमेटो कैचअप या फिर दही के साथ सर्व करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle