Last Updated:

Tips to store jaggery in summer: गर्मी के मौसम में गुड़ को यदि सही तरीके से स्टोर करके ना रखा जाए तो ये चिपचिपा सा हो जाता है. चिपचिपा गुड़ खाने में भी अच्छी नहीं लगता है. आपने भी एक डिब्बा भरकर गुड़ रखा है तो इसे बीच-बीच में चेक करते रहें. अगर नमी के कारण ये गीला सा हो रहा है तो तुरंत करें ये 6 काम.

Zoom

गर्मी में गुड़ स्टोर करने के टिप्स.

Tips to store gud in summer: गर्मियों में खाने-पीने की चीजों को सही से स्टोर ना किया जाए तो वे जल्दी ही खराब होने लगते हैं. नमी के कारण ये चिपचिपी हो जाती हैं. स्मेल आने लगती है. फिर इन्हें खाने का मन नहीं करता है. ठीक उसी तरह से गुड़ (jaggery) भी डिब्बे में रखने से चिपचिपा हो जाता है. यह एक कॉमन समस्या है, क्योंकि गर्मी और नमी उसे पिघलाने लगती है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप गुड़ को लंबे समय तक सूखा और सख्त रख सकते हैं, वह भी गर्मी के दिनों में भी…

गुड़ को सूखा रखने के घरेलू उपाय (gud ko nami se kaise bachayen)

1. एयरटाइट डिब्बे में रखें
गुड़ को कभी भी खुले में ना रखें. एक अच्छी क्वालिटी के टाइट कंटेनर में रखें. इससे डिब्बे के अंदर हवा और नमी नहीं जाएगी. गुड़ खाने लायक बना रहेगा.

2. ठंडी और सूखी जगह पर रखें
रसोई घर में डायरेक्ट धूप और रोशनी आने वाली जगह पर गुड़ का डिब्बा ना रखें. ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप या ज्यादा गर्मी न हो. नमी से दूर रखना बहुत जरूरी है. गैस चूल्हे के करीब भी इसके डिब्बे को रखने से बचें वरना गर्मी से ये पिघल कर चिपचिपा हो सकता है.

3. पेपर में लपेट कर रखें
गुड़ को पहले बटर पेपर या अखबार में लपेटें. अब इसे आप एयरटाइट कंटेनर में रखें. इससे पेपर में अतिरिक्त नमी सोख लेता है.

4. चावल का इस्तेमाल करें
डिब्बे में थोड़ा सा कच्चा चावल रख दें. चावल नमी को सोखकर गुड़ को चिपचिपा होने से बचाता है.

5. फ्रिज में रखें
बहुत अधिक गुड़ खरीद लिए हैं तो इसे जल्दी खत्म करना भी संभव नहीं है. गुड़ का सेवन कभी-कभार ही आमतौर पर लोग करते हैं. ऐसे में ज्यादा गर्मी में आप गुड़ को फ्रिज में रख सकते हैं, लेकिन इस्तेमाल से पहले थोड़ी देर बाहर रखें ताकि वह सामान्य तापमान पर आ जाए.

6. छोटे-छोटे टुकड़ों में रखें
बड़े टुकड़े की बजाय छोटे टुकड़े गुड़ के कर लें. इससे जरूरत के हिसाब से निकालना आसान रहेगा. बार-बार नमी का असर कम होगा. इन उपायों को आजमाकर देखें, गुड़ न तो खराब होगा और ना ही चिपचिपा. हमेशा महीनों सख्त और ड्राई खाने लायक रहेगा.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment