Gumla famous chicken patpoda : झारखंड के गुमला जिले का खास व्यंजन “चिकन पतपोड़ा” अपने अनोखे स्वाद के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बिना ज्यादा मसालों के बनने वाली यह डिश सखुआ के पत्तों में चिकन, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और सरसों तेल के साथ पैक कर धीमी आंच में पकाई जाती है, जिससे इसका स्वाद बेहद अलग और प्राकृतिक रहता है. कम तेल और बिना मसाले की वजह से यह हेल्दी भी मानी जाती है. संतोष साहू द्वारा शुरू की गई यह डिश अब दूर-दूर से लोगों को आकर्षित कर रही है. लोग इसे खाने के साथ-साथ पार्सल भी कराते हैं, जिससे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.