Last Updated:
YouTube और Instagram पर वीडियो बनाते समय Copyright Strike से बचना चाहते हैं? जानिए Creative Commons क्या है, कौन सा लाइसेंस सुरक्षित है, फ्री म्यूजिक और वीडियो क्लिप्स कहां मिलेंगे और चैनल को सुरक्षित रखने के आसान तरीके.
कमाई करनी है तो भूलकर भी न करें ये गलती, Copyright Strike से ऐसे बचें
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना आजकल कई लोगों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन गया है. लेकिन कई नए क्रिएटर्स एक बड़ी गलती करते हैं- वे पॉपुलर गाने, म्यूजिक या दूसरे लोगों के वीडियो क्लिप बिना अनुमति के इस्तेमाल कर लेते हैं. नतीजा? अचानक कॉपीराइट स्ट्राइक आ जाता है और कभी-कभी पूरा चैनल बैन हो जाता है.
इस समस्या से बचने का सबसे आसान और कानूनी तरीका है क्रिएटिव कॉमन्स (Creative Commons) का सही इस्तेमाल.
कॉपीराइट स्ट्राइक क्यों लगता है?
जब आप किसी और का म्यूजिक, गाना या वीडियो क्लिप अपने वीडियो में डालते हैं तो उसका असली मालिक यूट्यूब को रिपोर्ट कर देता है. यूट्यूब ऑटोमैटिकली डिटेक्ट कर लेता है. तीन स्ट्राइक मिलने पर आपका चैनल हमेशा के लिए बंद हो सकता है. खासकर बॉलीवुड, हॉलीवुड गानों या वायरल वीडियो क्लिप्स इस्तेमाल करना सबसे खतरनाक होता है.
क्रिएटिव कॉमन्स क्या है?
क्रिएटिव कॉमन्स एक लाइसेंस सिस्टम है, जिसमें क्रिएटर्स अपने काम को दूसरों के इस्तेमाल के लिए फ्री या आंशिक रूप से उपलब्ध करा देते हैं. इसमें 6 प्रकार के लाइसेंस हैं, लेकिन यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए सबसे उपयोगी हैं:
CC0 (Public Domain)- पूरी तरह फ्री, क्रेडिट देने की भी जरूरत नहीं.
CC BY- इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्रेडिट जरूर दें.
CC BY-NC- नॉन-कॉमर्शियल (मोनेटाइजेशन नहीं) इस्तेमाल के लिए.
क्रिएटिव कॉमन्स म्यूजिक और क्लिप्स कहां से लें?
- YouTube Audio Library- सबसे सुरक्षित और आसान जगह. यूट्यूब स्टूडियो में जाकर Audio Library से म्यूजिक चुनें.
- Free Music Archive
- Bensound
- Pixabay Music
- Pexels और Pixabay – फ्री वीडियो क्लिप्स के लिए
सही इस्तेमाल कैसे करें?
- हमेशा लाइसेंस पढ़कर देखें कि मोनेटाइजेशन की अनुमति है या नहीं.
- वीडियो के डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट जरूर दें (जैसे: Music by XYZ licensed under CC BY).
- अगर ‘Non-Commercial’ लिखा है तो उस म्यूजिक पर मोनेटाइजेशन न करें. खुद का ओरिजिनल म्यूजिक, वॉइसओवर या रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक ज्यादा इस्तेमाल करें.
एक्स्ट्रा टिप्स
- पुरानी वीडियो चेक करें और गलत म्यूजिक बदल दें.
- Epidemic Sound या Artlist जैसे पेड प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल कर सकते हैं (ट्रायल उपलब्ध).
- इंस्टाग्राम रील्स के लिए भी Meta के Music Library का इस्तेमाल करें.
- यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सफलता पाने के लिए मेहनत और ओरिजिनलिटी जरूरी है. दूसरों का म्यूजिक या वीडियो चुराकर शॉर्टकट लेने की कोशिश न करें.
- क्रिएटिव कॉमन्स और YouTube Audio Library जैसे संसाधनों का सही इस्तेमाल करके आप अपने चैनल को सुरक्षित रख सकते हैं और लंबे समय तक कमाई कर सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें