Last Updated:

Dubki Kadhi Recipe: डुबकी कढ़ी छत्तीसगढ़ और झारखंड की एक खास पारंपरिक डिश है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. इसमें पकौड़ियों को तलने के बजाय सीधे उबलती कढ़ी में डाला जाता है. उड़द दाल का बैटर इस रेसिपी का मुख्य हिस्सा होता है, जिसे अच्छी तरह फेंटना जरूरी है. दही और दाल का मिश्रण इसे अलग टेक्सचर देता है. सही तड़का और धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डुबकी कढ़ी रेसिपी

Dubki Kadhi Recipe: अगर आप रोज वही साधारण कढ़ी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो डुबकी कढ़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. कढ़ी का नाम सुनते ही आमतौर पर बेसन और तली हुई पकौड़ियों वाली डिश याद आती है, लेकिन छत्तीसगढ़ और झारखंड की यह खास डिश उस सोच को पूरी तरह बदल देती है. यहां पकौड़ियों को तेल में तलने के बजाय सीधे उबलती कढ़ी में डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद तो लाजवाब बनता ही है, साथ ही यह हेल्दी भी रहती है. यही वजह है कि आजकल यह रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे घर पर ट्राई कर रहे हैं.

इसका टेक्सचर भी बिल्कुल अलग होता है, क्योंकि इसमें दही और दाल का यूनिक कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको बेहद आसान तरीके से डुबकी कढ़ी बनाना बताएंगे, जिससे आप भी घर बैठे इस देसी स्वाद का मजा ले सकते हैं.

सही दाल चुनना है सबसे पहला कदम
डुबकी कढ़ी की जान है उड़द की दाल. इसे बनाने के लिए बिना छिलके वाली उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले आधा कप दाल को 4 से 5 घंटे या पूरी रात के लिए पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो उसे साफ पानी से धो लें. अब इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्सी में पीस लें. ध्यान रखें कि दाल को बहुत ज्यादा बारीक न करें, थोड़ा दरदरा पीसने से ही इसका असली स्वाद आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बैटर को फेंटना क्यों है जरूरी
दाल पीसने के बाद सबसे अहम स्टेप आता है उसे अच्छे से फेंटना. इसे एक बर्तन में निकालकर तब तक फेंटें जब तक बैटर हल्का और फूला हुआ न हो जाए. यह स्टेप इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे पकौड़ियां नरम और स्पंजी बनती हैं. अगर बैटर ठीक से नहीं फेंटा गया, तो डुबकी सख्त हो सकती है. आखिर में इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं.

दही और दाल का अनोखा मिश्रण
इस कढ़ी की सबसे खास बात यही है कि इसमें बेसन की जगह दाल का इस्तेमाल होता है. एक कप ताजा दही लें और उसमें 2 चम्मच तैयार दाल का बैटर मिलाएं. इसे अच्छे से घोल लें ताकि कोई गांठ न बचे. अब इसमें 2 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार करें. यह घोल कढ़ी को अलग तरह का स्वाद और हल्का गाढ़ापन देता है.

कढ़ी को सही तरीके से पकाना
अब एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें जीरा, राई और कड़ी पत्ते डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद तैयार किया हुआ दही वाला घोल डाल दें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकने दें. इस दौरान कढ़ी को बीच बीच में चलाते रहें ताकि वह फटे नहीं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment