उर्वशी रौतेला अपने बयानों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उर्वशी कुछ ऐसे दावे करती रहती हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाते। अब एक बार फिर उर्वशी सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपने किसी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते नहीं बल्कि अपनी ड्रेस के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला जयपुर में आयोजित हुए ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ को जज करने पहुंचीं, जहां उन्होंने ऐसी गाउन पहनी थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। उर्वशी ने इवेंट में तिरंगा इंस्पायर्ड ड्रेस पहनी थी, जिसके बीचोंबीच अशोक चक्र का डिजाइन भी था। अब उनके इसी ड्रेस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
उर्वशी रौतेला की ड्रेस पर बवाल
उर्वशी रौतेला ने जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में बतौर जज शिरकत की। इसी इवेंट में उन्होंने तिरंगे से प्रेरित ड्रेस पहनी थी, जो केसरिया, सफेद और हरे रंग की थी और साथ ही साथ अशोक च्कर से प्रेरित डिजाइन था। उर्वशी का ये ड्रेस देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर का पारा चढ़ गया और उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई ने सवाल उठाए कि वह तिरंगे से प्रेरित ड्रेस कैसे पहन सकती हैं। कई ने इसे तिरंगे के अपमान बताया तो कई ने उन्हें साफ तौर पर कहा कि इस तरह तिरंगे को लपेटना या ओढ़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
तिरंगा प्रेरित ड्रेस में उर्वशी रौतेला।
3 महीने में तैयार हुआ गाउन
उर्वशी रौतेला ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि उनका ये गाउन दाशा नाम की एक इंटरनेशनल डिजाइनर ने तैयार किया है, जिसे बनाने में 3 महीने का समय लगा। इस दौरान उन्होंने तिरंगे से प्रेरित ड्रेस पहनने पर खुशी जाहिर की, लेकिन जैसे ही वह विवादों में घिरीं तो सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसमें इस्तेमाल किए गए रंग अलग थे। केसरिया और हरा दोनों ही अलग था। हालांकि, उनकी ये बात लोगों का गुस्सा कम करने के लिए काफी नहीं है, तभी तो सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें ताने दे रहे हैं।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर
वहीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की बात करें तो केरल की कैजिया लिज मैजो इस प्रतियोगिता की विनर बनी हैं, जो इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने जा रहे 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन शामिल थीं और उनके साथ सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला भी जज पैनल में शामिल रहीं।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं 19 साल की मिस यूनिवर्स इंडिया काजिया लिज मेजो? कर रहीं वकालत की पढ़ाई, टैलेंट की हैं खदान