ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज  पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी।

लाबुशेन हुए वनडे टीम से बाहर

मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे (ODI) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। जून में पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हालांकि आखिरी मैच में लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे। लेकिन अब ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की वनडे टीम में वापसी हो गई है और चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से लाबुशेन को टीम से बाहर होना पड़ा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लग चुका है

कौन करेगा दोनों सीरीज में कप्तानी?

टीम की घोषणा में किसी को भी स्थायी कप्तान नहीं बनाया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों में मिचेल मार्श टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पैट कमिंस और मिचेल मार्श मिलकर ये भूमिका निभाएंगे। कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के रेगुलर कप्तान हैं, हालांकि पिछले वनडे वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने अब तक सिर्फ दो वनडे मैच ही खेले हैं। कमिंस ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में बाकी मैचों में मिचेल मार्श कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। जब से कमिंस को टीम का कप्तान बनाया गया है तब से मार्श अब तक 15 बार उनकी जगह कप्तानी कर चुके हैं।

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड

जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), एडम जम्पा

यह भी पढ़ें

एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल

बड़ी खबर! पाकिस्तान टीम में मचा हड़कंप, 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, कोच सरफराज और उमर गुल को भी हटाया

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment