Ras Kheer Recipe: आप रोज़ की वही दूध वाली खीर खाकर थोड़ा बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए एक अलग और देसी ट्विस्ट लेकर आए हैं. यह है रसखीर, जिसे गन्ने के ताजे रस से बनाया जाता है. नाम सुनकर ही अलग सा लगता है, और इसका स्वाद भी उतना ही खास होता है. इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि गन्ने का रस खुद ही नेचुरल मिठास से भरा होता है. गांवों में यह रेसिपी काफी समय से बनाई जाती रही है, लेकिन अब धीरे-धीरे शहरों में भी लोग इसे पसंद करने लगे हैं.

यह खीर सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है. इसमें चावल, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू मिलकर ऐसा फ्लेवर देते हैं, जो एक बार खाने के बाद लंबे समय तक याद रहता है, अगर आप घर पर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो रसखीर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

क्या बनाता है रसखीर को खास?
रसखीर की सबसे बड़ी खासियत इसका बेस है, जो दूध नहीं बल्कि गन्ने का रस होता है. इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा, इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स इसे और ज्यादा रिच बनाते हैं. यह मिठाई भारी नहीं लगती, बल्कि हल्की और संतुलित महसूस होती है.

रसखीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

-2 लीटर ताजा गन्ने का रस
-150 ग्राम चावल (भिगोए हुए)
-ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)
-इलायची पाउडर

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

रसखीर बनाने की आसान विधि
सबसे पहले गन्ने के रस को अच्छे से छान लें ताकि उसमें कोई गंदगी न रह जाए. अब इसे एक बड़े बर्तन में डालकर गैस पर रखें और उबाल आने दें. जैसे ही रस उबलने लगे, आंच धीमी कर दें और ऊपर आने वाला झाग हटाते रहें. यह स्टेप जरूरी है, इससे खीर का रंग और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं. अब इसमें भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल नीचे चिपके नहीं. जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं, तब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डाल दें. अब इसे तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए.

परोसने का सही तरीका
खीर तैयार होने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें. आप इसे ऐसे ही सर्व कर सकते हैं या चाहें तो थोड़ा दूध या दही मिलाकर भी परोस सकते हैं. ठंडी रसखीर का स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगता है.

रसखीर बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
गन्ने का रस हमेशा ताजा लें, झाग हटाना बिल्कुल न भूलें, धीमी आंच पर ही पकाएं, ज्यादा गाढ़ी या पतली अपनी पसंद के अनुसार रखें.



Source link

Write A Comment