Last Updated:
Mango Pickle Recipe: आम के सीजन में घर में अचार की खुशबू न फैले, ऐसा भला कैसे हो सकता है. आज हम आपको पारंपरिक और तीखा-चटपटा आम का अचार बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिसे आप सालों तक सुरक्षित रख सकते हैं. इसका स्वाद न सिर्फ लाजवाब होगा, बल्कि आपको बचपन की याद भी दिला देगा.
रिपोर्टर -आशीष पांडेय शिवपुरी,
Mango Pickle Recipe: आम का सीजन हो और घर में अचार की खुशबू न महके, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. आज हम बनाने जा रहे हैं पारंपरिक और तीखा-चटपटा आम का अचार. इस खास तरीके से बना अचार सालों-साल खराब नहीं होगा और इसका स्वाद सीधे आपको बचपन की याद दिला देगा. आइए इसे बनाने का प्रोसेस शुरू करते हैं.
स्वाद का सीक्रेट: खास मसालों का तालमेल
अचार का असली जादू उसके मसालों में होता है. 1 किलो कच्चे आम (कैरी) के छोटे टुकड़ों के लिए हमें चाहिए:
खड़े मसाले: 4 बड़े चम्मच सौंफ, 4 बड़े चम्मच राई (पीली या काली सरसों) और 2 बड़े चम्मच मेथी दाना.
पाउडर मसाले: 2 चम्मच हल्दी, 3 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च (बेहतरीन रंग के लिए), आधा चम्मच हींग और 1 छोटा चम्मच कलौंजी.
तेल और नमक: 2 कप शुद्ध सरसों का तेल और 5 बड़े चम्मच नमक (जो प्रिजर्वेटिव का काम करेगा).
बनाने की आसान विधि और स्टोर करने का तरीका
1. आम की तैयारी: कटे हुए आमों में 1 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच नमक मिलाकर रातभर के लिए रख दें. अगले दिन आम का निकला हुआ पानी छान लें और टुकड़ों को कपड़े पर 3-4 घंटे धूप में सुखा लें ताकि नमी पूरी तरह खत्म हो जाए.
2. मसाला और तेल: सौंफ, मेथी और राई को पैन में 1 मिनट हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब इसमें बाकी के पाउडर मसाले और कलौंजी मिला लें. दूसरी तरफ, सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करें और फिर पूरी तरह ठंडा होने दें.
3. मिक्सिंग और स्टोरेज: एक सूखे बर्तन में आम के टुकड़े, तैयार मसाला, बचा हुआ नमक और आधा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस अचार को कांच के साफ मर्तबान में भरें और ऊपर से बाकी बचा तेल डाल दें (अचार तेल में डूबा होना चाहिए). फिर इसको सूती कपड़ा में बांधकर 5 दिन धूप दिखाएं. आपका लाजवाब आम का अचार तैयार है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें