Last Updated:

Parwal Mithai: परवल की सब्जी तो बनती ही है साथ ही इसकी बहुत टेस्टी मिठाई भी तैयार होती है. इसे घर पर बनाने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप फॉलो करने होंगे. खोया भरकर बनने वाली यह हरी मिठाई आजकल खूब पसंद की जा रही है.

समस्तीपुर. अक्सर परवल का नाम सुनते ही लोगों के मन में सब्जी की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब यही साधारण सब्जी स्वादिष्ट मिठाई के रूप में लोगों का दिल जीत रही है. रेसिपीज की बात करें तो इन दिनों हरा-भरा परवल मिठाई की खूब चर्चा है, जिसे घर पर बेहद आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है. स्वाद, बनावट और लुक में यह मिठाई पारंपरिक मिठाइयों से बिल्कुल अलग मानी जाती है.

खास बात यह है कि इसमें परवल, खोआ, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का ऐसा संगम होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. त्योहार हो, मेहमाननवाजी हो या कुछ नया ट्राई करने की चाह, परवल की यह मिठाई हर मौके के लिए खास बनती जा रही है.

ऐसे तैयार होती है हरा-भरा परवल मिठाई
मिठाई बनाने वाले हरिराम महतो बताते हैं कि इसकी तैयारी बेहद आसान है. सबसे पहले ताजा परवल को अच्छी तरह धोकर हल्का छील लिया जाता है. फिर बीच से कट लगाकर अंदर के बीज निकाल दिए जाते हैं. इसके बाद परवल को चूने के पानी में करीब एक घंटे तक रखा जाता है, जिससे उसका करारापन और बनावट बेहतर होती है.

फिर उसे गर्म पानी में उबालकर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है. दूसरी ओर खोआ में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भरावन तैयार की जाती है. चाशनी में पके परवल के अंदर इस मिश्रण को भर दिया जाता है. चाहें तो हल्का हरा रंग देकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है. तैयार मिठाई स्वाद और रूप दोनों में बेहद लाजवाब लगती है.

लोगों को खूब भा रही रेसिपी, घरों में बढ़ा क्रेज
हरिराम महतो कहते हैं कि परवल और खोआ का यह मेल मिठाई को अलग पहचान देता है. यही वजह है कि अब लोग इसे पारंपरिक मिठाइयों के विकल्प के रूप में भी पसंद करने लगे हैं. कम समय, कम सामग्री और शानदार स्वाद के कारण यह रेसिपी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

खासकर घर की महिलाओं और कुकिंग प्रेमियों के बीच इसका क्रेज बढ़ा है. मेहमानों के लिए कुछ हटकर परोसना हो तो यह मिठाई बेहतरीन विकल्प मानी जा रही है. स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार इसकी मांग करते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment