गर्मी के मौसम में लोग ऐसे खाने की तलाश करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी दे. झारखंड में इन दिनों तड़का वाला खीरा रायता लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. खीरा और दही से बनने वाला यह रायता स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजे खीरे को कद्दूकस किया जाता है. फिर उसमें दही, सादा नमक, काला नमक और भुना जीरा मिलाया जाता है. इस रायते की खास पहचान इसका देसी तड़का है. सरसों तेल में सरसों दाना, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर रायते में मिलाया जाता है. इससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।