Last Updated:
Gulkand Banane Ka Tarika: इस तरह घर पर बना गुलकंद स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. लस्सी में शुगर को रिप्लेस करने और एक रिफ्रेशिंग टेस्ट को जुड़ने का ये सबसे अच्छा विकल्प है. यहां आप गुलाब गुलकंद बनाने की रेसिपी जान सकते हैं.
Rose Gulkand Recipe: गुलकंद स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है. गुलकंद ताजे गुलाब की पंखुड़ियों और मिश्री या चीनी से बनाया जाता है, जिसमें प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं. गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है और पेट से जुड़ी हल्की समस्याओं में राहत देता है.
अक्सर लोग गुलकंद को सिर्फ माउथ फ्रेशनर के रूप में ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके उपयोग के कई और तरीके भी हैं. इसे आप दूध, लस्सी या शरबत में मिलाकर पी सकते हैं, जिससे स्वाद भी बढ़ता है और सेहत को भी फायदा मिलता है. इसके अलावा इसे ब्रेड या पराठे पर लगाकर भी खाया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे जैम का इस्तेमाल किया जाता है. इस तरह गुलकंद आपके रोजमर्रा के खाने का एक स्वादिष्ट और हेल्दी हिस्सा बन सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि गुलकंद को घर पर बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको बाजार से महंगे सामग्री खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.
घर पर गुलकंद बनाने के लिए सामग्री
– देसी गुलाब की पंखुड़ियां
– चीनी या मिश्री
– सौंफ पाउडर
– इलायची पाउडर
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और एक बर्तन में रख लें. फिर उतनी ही मात्रा में चीनी या मिश्री डालें, जितनी पंखुड़ियां हैं. अब एक पैन में इन दोनों चीजों को मिलाकर तब तक पकाएं, जब तक चाशनी तैयार न हो जाए. जब दो तार की चाशनी बन जाए, तो गैस बंद कर दें. इसके बाद इसमें सौंफ और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार मिश्रण को ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें.
गुलकंद खाने का तरीका
गुलकंद प्राकृतिक और हेल्दी होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. रोजाना 1 से 2 चम्मच लेना पर्याप्त होता है. आप इसे लस्सी या शरबत में चीनी की जगह डाल सकते हैं. इसके अलावा ब्रेड या पराठे पर जैम की तरह लगाकर भी खा सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें