Last Updated:

Cloud Coffee Recipe Benefits: गर्मियों में हर किसी को ऐसी ड्रिंक की तलाश रहती है जो ठंडी हो और शरीर को ताजगी दे. अगर आप कॉफी पसंद करते हैं और कुछ नया व हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘क्लाउड कॉफी’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इसे आप घर पर भी बना सकते हैं, यहां इसकी पूरी रेसिपी जानें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Tips To Make Cloud Coffee: कॉफी की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई लोग इस मौसम में इसे पीने से बचते हैं. लेकिन अगर कॉफी लवर हैं, तो क्लाउड कॉफी को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इस कॉफी की खास बात यह है कि इसमें साधारण पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है. इससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद बन जाती है. इस कॉफी का नाम ‘क्लाउड’ इसलिए पड़ा क्योंकि इसका झागदार फोम ऊपर से बादलों जैसा दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर भी यह ड्रिंक काफी वायरल है.

गर्मी में क्लाउड कॉफी पीने के फायदे क्या हैं? यह कॉफी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी अच्छी होती है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स गर्मी में खोए मिनरल्स की कमी पूरी करते हैं. जब इसे कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह ड्रिंक एनर्जी देने के साथ-साथ शरीर को तरोताजा भी रखती है. इसके अलावा, नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और मूड अच्छा रखने में मदद करते हैं. इस तरह क्लाउड कॉफी गर्मियों में ठंडक और एनर्जी का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

क्लाउड कॉफी की रेसिपी
क्लाउड कॉफी को घर पर बनाने के लिए आपको इंस्टेंट कॉफी, चीनी, नारियल पानी, ठंडा दूध (या प्लांट-बेस्ड मिल्क), बर्फ और कोको पाउडर की जरूरत होगी. अब सबसे पहले एक बाउल में कॉफी, चीनी और थोड़ा सा नारियल पानी डालकर इसे अच्छी तरह फेंटें, जब तक यह गाढ़ा और झागदार न हो जाए. इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालें, फिर ठंडा दूध या नारियल पानी डालें.अब ऊपर से तैयार कॉफी फोम डालें.

ऐसे करें सर्व
तैयार कॉफी को सजाने के लिए आप ऊपर से कोको पाउडर, बादाम या चेरी डाल सकते हैं. यह ड्रिंक दिखने में जितनी आकर्षक है, स्वाद में भी उतनी ही शानदार होती है. गर्मियों में इसे बनाकर आप खुद भी फ्रेश महसूस करेंगे और मेहमानों को भी एक नया और हेल्दी ड्रिंक सर्व कर सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment