Last Updated:

Gaya Tea Seller Success Story: गया के बलबीर चंद्रवंशी पहले कोलकाता में काम करते थे लेकिन कमाई इतनी नहीं थी कि परिवार का गुजारा हो जाए. फिर एक दिन उन्होंने मोदी जी को बोलते हुए सुना वहीं से उन्हें चाय-पकौड़ा बेचने का आइडिया मिला. आज वे महीने में 5 से 6 लाख रुपये की कमाई इस दुकान से कर रहे हैं. उन्होंने दुकान का नाम भी मोदी जी के नाम पर रखा है.

ख़बरें फटाफट

गया. गया जिले के चेरकी दरियापुर के रहने वाले बलबीर चंद्रवंशी चाय-पकौड़ा बेचकर महीने की 5-6 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं. 10 साल पहले कोलकाता में एक निजी कंपनी में 5 हजार रुपये महीने पर काम करने वाले बलबीर ने प्रधानमंत्री के एक भाषण से प्रेरित होकर अपने गांव दरियापुर में चाय-पकौड़ा की दुकान खोल दी. शुरुआत में रोजाना 1-2 हजार रुपये का कारोबार करते थे, लेकिन अब इनका कारोबार हर दिन 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है.

एक-एक घंटे करते हैं इंतजार
मोदी जी चाय-पकौड़ा के नाम से इन्होंने दुकान का नाम रखा. शुद्ध चने के बेसन और सरसों के तेल में यहां पकौड़ा तला जाता है. रोजाना 25 किलो बेसन और लगभग 50 किलो प्याज की खपत हो रही है. मोदी जी चाय-पकौड़ा दुकान इलाके में इतनी प्रसिद्ध हो गई है कि पीएम मोदी की फोटो लगा बोर्ड देखकर उस रास्ते से गुजरने वाले लोग रुककर चाय और पकौड़े का स्वाद जरूर चखते हैं. चेरकी-शेरघाटी रोड में दरियापुर मोड़ के पास इनकी दुकान है. यहां का पकौड़ा खाने के लिए ग्राहक एक-एक घंटे तक इंतजार करते हैं.

पहले नहीं होता था गुजारा, अब लाखों में कमाई
बलबीर चंद्रवंशी इसी पकौड़े की दुकान के पैसों से अपने छोटे भाई को पढ़ा रहे हैं. इनका एक छोटा भाई दारोगा है और फिलहाल सिवान जिले में उनकी पोस्टिंग है और दूसरा भाई दिल्ली में रहकर यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. बलबीर बताते हैं कि जब कोलकाता में 5 हजार रुपये की नौकरी कर रहे थे, तो उतने पैसों से घर परिवार का गुजारा नहीं हो रहा था. मोदी जी के एक भाषण ने इनकी जिंदगी बदल दी और अब लाखों में कमाई कर रहे हैं.

छोटे व्यवसाय से बड़ी सफलता
आज बलबीर की दुकान केवल उनके परिवार का सहारा नहीं है, बल्कि इनकी दुकान में आठ स्टाफ काम कर रहे हैं. चाय-पकौड़ा के अलावा अब इनकी दुकान में लिट्टी चोखा, आलू चॉप और मिठाई भी बिकने लगी है. दोपहर 2 बजे तक लिट्टी चोखा और उसके बाद रात 8 बजे तक पकौड़ा खाने के लिए यहां लोग इंतजार करते हैं. बलबीर चंद्रवंशी बताते हैं कि अगर व्यक्ति में मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो छोटे से व्यवसाय से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment