Last Updated:
How to Make Beetroot Raita at Home: चुकंदर का रायता एक आसान और हेल्दी डिश है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाती है. चुकंदर का रायता घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसे दही और उबले हुए चुकंदर से बनाया जाता है. यह स्वाद में जबरदस्त होने के अलावा पाचन सुधारने, शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत देने में असरदार होता है.
चुकंदर का रायता बनाने की रेसिपी बहुत आसान है. (Image- AI)
Special Chukandar Raita Recipe: गर्मी के मौसम में लोग ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, जिनसे शरीर को ठंडक मिले. गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है. इससे शरीर पर तापमान का बुरा असर नहीं पड़ता है और सेहत ठीक बनी रहती है. गर्मियों में चुकंदर से बना रायता एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि खून बढ़ाने और पाचन सुधारने में भी मददगार है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे गर्मियों के लिए एक बेहतरीन फूड बनाते हैं. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
चुकंदर रायता बनाने की रेसिपी | Beetroot Raita Recipe in Hindi
चुकंदर का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज का चुकंदर लें और उसे अच्छे से धोकर उबाल लें. अगर आप उबालना नहीं चाहते हैं, तो चुकंदर को भाप में पका लें. जब यह पूरी तरह नरम हो जाए, तो इसे ठंडा करके छील लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किया हुआ चुकंदर रायते का बेस बनता है और इसे दही के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है.
अब एक कटोरे में ताजा दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए. इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें. अगर आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च या धनिया को भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. ये सभी चीजें रायते को न सिर्फ टेस्टी, बल्कि हेल्दी भी बना देंगी.
अगले स्टेप में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर दही में डालकर अच्छे से मिला लें. ध्यान रखें कि चुकंदर और दही पूरी तरह से मिक्स हो जाएं, ताकि हर चम्मच में स्वाद बराबर आए. चाहें तो इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा करके परोसें. इससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. चुकंदर का रायता एक आसान, हेल्दी और कूलिंग रेसिपी है, जिसे कोई भी घर पर जल्दी बना सकता है.
चुकंदर रायता के हेल्थ बेनिफिट्स | Health Benefits of Beetroot Raita
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चुकंदर का रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, चुकंदर में आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खून बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं, जबकि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं. यह रायता शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है. चुकंदर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक माना जाता है, वहीं दही शरीर की गर्मी को शांत करता है, जिससे लू और अत्यधिक गर्मी के असर से बचाव होता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें