X

जलेबी तो बहुत खाई होगी, अब ट्राई करें जलेबा, देसी स्वाद बना देगा दीवाना

 

arw img

Bharatpur Famous Mewati Jaleba Recipe: भरतपुर के मेवात क्षेत्र का जलेबा अपनी खास पहचान बना चुका है. यह जलेबी जैसा दिखने वाला लेकिन आकार में बड़ा और स्वाद में अलग मिठाई है. इसे बनाने के लिए मैदे का घोल एक दिन पहले तैयार कर रातभर रखा जाता है, जिससे स्वाद बेहतर होता है. इसके बाद कपड़े की मदद से बड़े आकार में इसे कढ़ाई में डाला जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है. जलेबा को देसी घी और तेल दोनों में बनाया जाता है. देसी घी वाला जलेबा ज्यादा स्वादिष्ट होता है, जबकि तेल वाला सस्ता मिलता है. इसके बाद इसे चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है. यह मिठाई मेवात की संस्कृति और स्वाद की खास पहचान बन चुकी है.



Source link

Write A Comment