Last Updated:
Mutton Cooking Tips: घर पर मटन बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत इसे गलाने में होती है. आमतौर पर घंटों पकाने के बाद भी सख्त रह जाता है. यदि आप मुंह में घुल जाने वाल मटन बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए उपाय आपके बहुत काम आ सकता है.
मटन पकाना एक कला भी है और विज्ञान भी. स्वादिष्ट मटन डिश बनाने के लिए सही मसाले, अच्छी मैरिनेशन और सही तापमान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. कई बार घंटों पकाने के बाद भी मटन सख्त रह जाता है, जिससे पूरी डिश का मजा खराब हो जाता है.अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं.
मैरिनेशन में मिलाएं कच्चे पपीते का पेस्ट- मटन को मुलायम बनाने के लिए मैरिनेशन के दौरान एक छोटा चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट मिलाएं. कच्चे पपीते में ऐसे प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो मटन के रेशों को नरम करने में मदद करते हैं. इससे मटन जल्दी पकता है और खाने में बेहद मुलायम बनता है.
ठंडे पानी की जगह इस्तेमाल करें गर्म पानी- मटन पकाते समय कई लोग जरूरत पड़ने पर ठंडा पानी डाल देते हैं. यह एक आम गलती है. ठंडा पानी डालने से मटन सख्त और चबाने में रबर जैसा लग सकता है. बेहतर परिणाम के लिए हमेशा गर्म या उबलता हुआ पानी डालें. इससे मटन जल्दी और समान रूप से पकता है तथा उसकी नर्मी बनी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रेशर कुकर में ज्यादा सीटी लगाने से बचें- अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा सीटी लगाने से मटन ज्यादा नरम होगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. मटन को तेज आंच पर कई सीटी देने की बजाय धीमी आंच पर 3 से 4 सीटी तक पकाना बेहतर रहता है. इससे मटन का रस और स्वाद अंदर ही बना रहता है और वह ज्यादा रसीला बनता है.
ग्रेवी में डालें नारियल के छिलके का छोटा टुकड़ा- यह एक पारंपरिक लेकिन कम लोगों को पता होने वाली टिप है. मटन की ग्रेवी बनाते समय नारियल के छिलके का छोटा टुकड़ा डालने से मटन को नरम होने में मदद मिल सकती है. साथ ही इससे ग्रेवी का स्वाद भी और बेहतर हो जाता है.
पकने के तुरंत बाद ढक्कन न खोलें- मटन पक जाने के बाद गैस बंद कर दें, लेकिन कुकर या बर्तन का ढक्कन तुरंत न खोलें. इसे 4 से 6 मिनट तक बंद रहने दें. अंदर मौजूद भाप मटन को और अधिक नरम और रसदार बनाने का काम करती है.