Last Updated:

अलग-अलग राज्यों और शहरों में लोगों का खान-पीन भी अलग-अलग है. आज हम बात कर रहे हैं झटपट तैयार होने वाले एक चटपटे स्नैक्स को बनाने के बारे में. हम बात कर रहे हैं झारखंड स्टाइल में बनने वाली मसाला मुड़ी की. यह मसाला मुड़ी सुबह या शाम को चाय के साथ खाना लोगों को काफी पसंद आता है. जो लोग चाय नहीं पीते उन्हें भी यह बहुत भाता है.

ख़बरें फटाफट

कैलाश कुमार: अगर आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला मुड़ी एक शानदार विकल्प हो सकती है. यह झारखंड के घरों में पसंद किया जाने वाला लोकप्रिय नाश्ता है जिसे कम समय और कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. बोकारो के इंडियन-विदेशी फूड कैफे की शेफ शालू ने मसाला मुड़ी बनाने की ऐसी आसान रेसिपी साझा की है जिसे महज 5 मिनट में घर पर तैयार किया जा सकता है.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मसाला मुड़ी बनाने के लिए मुड़ी, मूंगफली, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, धनिया पत्ता, करी पत्ता, जीरा और सरसों तेल की जरूरत पड़ती है स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्दी का भी इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे तैयार करें मसाला मुड़ी
सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा सरसों तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर हल्का भूनें. अब बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें और इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर अच्छी तरह रोस्ट करें. जब प्याज और टमाटर हल्के नरम हो जाएं तो इसमें मूंगफली के दाने डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं

इसके बाद मुड़ी को हल्के पानी में डालकर तुरंत निकाल लें और अतिरिक्त पानी सोखने दें अगले चरण में मुड़ी को तैयार मसाले के साथ कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और कुछ देर अच्छी तरह मिलाने के बाद ऊपर से बारीक कटा धनिया पत्ता डालें.

इस तरह महज 5 मिनट में झटपट और स्वादिष्ट मसाला मुड़ी तैयार हो जाती है. इसे सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख में खाया जा सकता है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि बड़े ही चाव से लोग इसे खाना पसंद करते हैं और स्वाद को बढ़ाने के लिए सेव या मचरि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इसे आप मिर्च के आचार या आम आदि के आचार और प्याज के साथ भी खा सकते हैं. सभी का अपना स्वाद होता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment