X

झारखंड के कुसुम की चटनी का स्वाद है लाजवाब,जानिए इसे बनाने का आसान देसी तरीका

 

arw img

झारखंड के जंगलों में गर्मियों के मौसम में मिलने वाला कुसुम फल स्वाद और पोषण के लिए खास पहचान रखता है. खट्टा, मीठा और हल्का तीखा स्वाद लिए यह फल ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किया जाता है. कुसुम फल का सबसे ज्यादा उपयोग इसकी स्वादिष्ट चटनी बनाने में किया जाता है. इसके लिए सबसे पहले फलों को अच्छी तरह धोकर उनका गूदा अलग कर लिया जाता है. फिर इसमें स्वादानुसार नमक, चीनी और मिर्च मिलाई जाती है। इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने पर चटपटी कुसुम चटनी तैयार हो जाती है. इस चटनी में खट्टा, मीठा और तीखा स्वाद एक साथ मिलता है, जो इसे बेहद खास बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment