Last Updated:

Roti For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा जरूरी है, जिसके लिए गेहूं की रोटी बहुत ज्यादा मददगार साबित नहीं होती है. ऐसे में रागी, ज्वार और राजगीरा जैसे मिलेट्स ज्यादा बेहतर विकल्प होते हैं. लेकिन इन तीनों में भी वेट लॉस के लिए किस आटे की रोटी बेस्ट है, चलिए इस लेख में समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Roti For Weight Loss: वेट लॉस के लिए खान में सही बदलाव करना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में गेंहू की रोटी से ज्यादा फायदेमंद मिलेट्स को बताया जाता है. रागी, ज्वार हो या फिर राजगीरा इनसे बनी रोटियां न केवल पेट भरने में मदद करती हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं. खास बात यह है कि ये तीनों अनाज नेचुरल रूप से ग्लूटेन-फ्री होते हैं, इसलिए ग्लूटेन सेंसिटिव वाले लोगों के लिए भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं.

रागी, ज्वार और राजगीरा में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं. हालांकि, तीनों अनाजों के पोषण मूल्य और कैलोरी में कुछ अंतर होता है. आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए इनमें से कौन सा विकल्प बेहतर माना जा सकता है.

वजन घटाने के लिए किस चीज की रोटी फायदेमंद

फाइबर-प्रोटीन से भरपूर रागी-ज्वार
रागी और ज्वार दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं. इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. ये पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास देने में मदद कर सकते हैं.

राजगीरा आटा क्या है?
राजगीरा एक छोटा लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है. इसका स्वाद हल्का नट जैसा होता है. राजगीरा का आटा फाइबर, प्रोटीन और कई महत्वपूर्ण खनिजों का अच्छा स्रोत है. 100 ग्राम राजगीरा बीज में लगभग 7.47 ग्राम फाइबर, 14.59 ग्राम प्रोटीन, 61.46 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.56 ग्राम वसा होता है.

वजन घटाने के लिए कौन सी रोटी चुनें?
यदि केवल वजन घटाने की बात करें, तो ज्वार और रागी की रोटियां बेहतर विकल्प मानी जाती हैं क्योंकि इनमें कैलोरी और वसा की मात्रा राजगीरा की तुलना में थोड़ी कम होती है. ज्वार में कैलोरी सबसे कम मानी जाती है, जबकि रागी भी वेट कंट्रोल के लिए अच्छा विकल्प है.

वहीं, राजगीरा की रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसमें कैलोरी अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. बेहतर स्वास्थ्य और वेट मेनेजमेंट के लिए इन तीनों अनाजों को बारी-बारी से भोजन में शामिल करना एक अच्छा तरीका हो सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment