Last Updated:
कच्चा चिकन सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो यह जल्दी खराब हो सकता है और सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोग इसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन सही स्टोरेज तकनीक न अपनाने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं.
फ्रीजर में -18 डिग्री सेल्सियस पर रखें चिकन.
कच्चे चिकन को स्टोर करते समय सबसे पहली बात यह ध्यान रखने की होती है कि इसे सही तापमान पर रखा जाए. फ्रिज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होना चाहिए, ताकि बैक्टीरिया की ग्रोथ धीमी रहे. अगर चिकन को तुरंत इस्तेमाल नहीं करना है, तो उसे फ्रीजर में रखना बेहतर विकल्प होता है. फ्रीजर में -18 डिग्री सेल्सियस पर रखा चिकन ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है. लेकिन अगर आप एक हफ्ते के अंदर इस्तेमाल करने वाले हैं, तो फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में इसे रखना सही रहेगा.
चिकन को स्टोर करने से पहले उसकी पैकिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है. खुले में रखा चिकन जल्दी खराब होता है और फ्रिज में रखी दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकता है. इसलिए इसे हमेशा एयरटाइट कंटेनर या ज़िप लॉक बैग में रखें. अगर आपने मार्केट से लाया हुआ चिकन उसी पैकेट में रखा है, तो बेहतर है कि उसे निकालकर साफ कंटेनर में शिफ्ट करें. इससे न सिर्फ चिकन फ्रेश रहेगा, बल्कि फ्रिज में बदबू भी नहीं फैलेगी.
कच्चे चिकन में मौजूद बैक्टीरिया
एक और जरूरी बात यह है कि कच्चे चिकन को कभी भी पके हुए खाने या सब्जियों के साथ न रखें. कच्चे मांस में मौजूद बैक्टीरिया जैसे Salmonella infection और E. coli infection दूसरी चीजों में फैल सकते हैं. इसलिए इसे हमेशा फ्रिज के निचले शेल्फ पर रखें, ताकि इसका रस टपककर अन्य खाने को खराब न करे. यह छोटी सी सावधानी आपको फूड पॉइजनिंग से बचा सकती है.
चिकन धोकन न करें स्टोर
कई लोग चिकन को धोकर स्टोर करते हैं, जो कि गलत तरीका है. कच्चे चिकन को धोने से पानी के छींटों के साथ बैक्टीरिया किचन में फैल सकते हैं. चिकन को तभी धोएं जब आप उसे पकाने वाले हों. स्टोर करने से पहले बस उसे अच्छी तरह से पैक कर दें. इसके अलावा, चिकन को बार-बार फ्रीज और डीफ्रॉस्ट करने से भी उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है, इसलिए जितनी जरूरत हो उतना ही निकालें.
अगर आप चाहते हैं कि चिकन एक हफ्ते तक फ्रेश रहे, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग पैक करें. इससे जरूरत के हिसाब से निकालना आसान होगा और बाकी चिकन सुरक्षित रहेगा. साथ ही, पैक पर तारीख लिखना भी एक अच्छा तरीका है, जिससे आपको पता रहेगा कि चिकन कब रखा गया था.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें