Last Updated:

Frozen Peas Tips: अगर आप फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप इसके सेवन का सही तरीका जान सकते हैं, जो इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि मटर का स्वाद ताजे मटर की तरह हो. इसके लिए आपको बस 3 स्टेप्स को फॉलो करना है, जिन्हें यहां आप डिटेल में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हरी मटर ऐसी सब्जी है जो किसी भी डिश का स्वाद और रंग दोनों बढ़ा देती है. सर्दियों के मौसम में ताजी हरी मटर आसानी से मिल जाती है. लेकिन बाकी दिनों में फ्रोजन मटर खरीदने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं रहता है. हालांकि कई लोग इसे छीलकर फ्रीजर में स्टोर भी कर लेते हैं ताकि सालभर जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके.

लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों ही कंडीशन में आप फ्रोजन मटर को सीधे फ्रीजर से निकालकर सब्जी, पुलाव या अन्य व्यंजनों में नहीं डाल सकते हैं. ऐसा करने से मटर का प्राकृतिक स्वाद, मिठास और हरा रंग पहले जैसा नहीं रहता. सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर मटर पानी छोड़ सकती है, जिससे पूरी डिश की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में फ्रोजन मटर को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है, इसे समझ लेना जरूरी है. इस लेख में हम आपको यही बता रहे हैं.

फ्रोजन मटर के सेवन का सही तरीका
अगर आप चाहते हैं कि स्टोर की हुई मटर भी ताजी मटर जैसी स्वादिष्ट लगे, तो उसे पकाने से पहले कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन छोटे-छोटे उपायों की मदद से मटर का स्वाद, रंग और बनावट लंबे समय तक बरकरार रखी जा सकती है.

  • सबसे पहले फ्रीजर से निकाली गई मटर को अच्छी तरह जांच लें. लंबे समय तक फ्रीजर में रखने से कुछ दानों का रंग बदल सकता है या वे खराब भी हो सकते हैं. अगर ऐसे दानों को बिना देखे इस्तेमाल कर लिया जाए, तो खाने का स्वाद और रंग दोनों खराब हो सकते हैं. इसलिए मटर को एक प्लेट में निकालकर ध्यान से देखें और जो दाने खराब, नरम या बदरंग दिखाई दें, उन्हें अलग कर दें.
  • दूसरी जरूरी बात यह है कि फ्रोजन मटर को तुरंत पकाने के लिए इस्तेमाल न करें. फ्रीजर से निकालने के बाद उसे कुछ देर सामान्य तापमान पर रहने दें. इसके बाद 5 से 10 मिनट तक सादे पानी में भिगोकर रखें. ऐसा करने से मटर का तापमान सामान्य हो जाता है और पकाते समय वह अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ती. इससे सब्जी या अन्य डिश का स्वाद बेहतर बना रहता है.
  • तीसरा और सबसे असरदार तरीका मटर को हल्का उबालना है. इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक चुटकी नमक तथा आधा छोटा चम्मच चीनी मिला दें. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें मटर डालें और केवल 1 से 2 मिनट तक उबालें. इसके बाद मटर को छन्नी या सूती कपड़े पर निकालकर अतिरिक्त पानी सुखा लें. यह तरीका मटर की प्राकृतिक मिठास और उसका चमकदार हरा रंग बनाए रखने में मदद करता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment