अगर आप बारिश के मौसम में बेसन के भजिए, कचौरी या समोसे खाकर बोर हो गए हैं, तो घर पर भुट्टे के दानों से बने कुरकुरे पकोड़े ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए उबले हुए भुट्टे के दाने, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला, नमक और टमाटर सॉस की जरूरत होती है. लोकल एक्सपर्ट वंदना के अनुसार, यह रेसिपी बेहद आसान है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. बरसात के मौसम में गरमागरम भुट्टे के पकोड़े स्वाद के साथ-साथ एक बेहतरीन स्नैक भी साबित होते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।