Last Updated:
How To Make Coffee Without Sugar And Cream : आप भी फिटनेस के चक्कर में फीकी और बेस्वाद ब्लैक कॉफी पीकर थक चुके हैं? अब और समझौता नहीं. बिना एक दाना चीनी और बिना एक बूंद क्रीम के घर पर ही तैयार करें यह शानदार, टेस्टी और हेल्दी कॉफी. खजूर के पाउडर और बादाम दूध से बनी यह रेसिपी आपके वजन को कंट्रोल में रखेगी और एनर्जी देगी भरपूर.
बिना एक दाना चीनी और बिना एक बूंद क्रीम के भी होटल जैसी गाढ़ी, झागदार और मीठी कॉफी.
Healthy Coffee Recipe: सुबह की शुरुआत अगर एक कप कड़क और कैफे वाली फ्लेवर से भरपूर क्रीमी कॉफी से हो, तो पूरा दिन बन जाता है. लेकिन फिटनेस के इस दौर में जैसे ही हम वेट लॉस या अपनी सेहत के बारे में सोचते हैं, सबसे पहला कड़वा फैसला लेना पड़ता है- कॉफी से चीनी और हैवी क्रीम को बाहर करना. इसके बाद बची रह जाती है वो फीकी और बेस्वाद ब्लैक कॉफी, जिसे पीना किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं लगता. लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आप बिना एक दाना चीनी और बिना एक बूंद क्रीम के भी होटल जैसी गाढ़ी, झागदार और मीठी कॉफी का मज़ा ले सकते हैं?
शायद आपको यकीन न हो, लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स भी इस जादुई कॉम्बिनेशन को देखकर हैरान हैं. इस कॉफी का स्वाद इतना लाजवाब है कि कोई पीकर बता ही नहीं सकता कि इसमें चीनी नहीं है. आइए खोलते हैं इस जादुई और सेहतमंद कॉफी का वो राज, जिसे जानकर आप आज ही अपनी पुरानी कॉफी मेकिंग स्टाइल को भूल जाएंगे.
बिना एक दाना चीनी और बिना एक बूंद क्रीम के भी होटल जैसी गाढ़ी, झागदार और मीठी कॉफी.
क्या है वो ‘सीक्रेट’ जो कॉफी को बिना चीनी के मीठा बनाएगा?
आमतौर पर जब लोग चीनी छोड़ते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर्स या केमिकल वाले शुगर-फ्री टैबलेट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो सेहत के लिए और भी खतरनाक हैं. लेकिन इस रेसिपी का असली हीरो है- डेट्स (खजूर) का पाउडर.
खजूर का पाउडर पूरी तरह से नेचुरल है. यह न सिर्फ आपकी कॉफी को एक सोंधी और नेचुरल मिठास देता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को अचानक से नहीं बढ़ाता, जिससे आपको दिनभर बिना शुगर-क्रैश के एनर्जी मिलती रहती है.
…और बिना क्रीम के यह इतनी गाढ़ी कैसे बनेगी?
कॉफी को मखमली और क्रीमी टेक्सचर देने के लिए हम इस्तेमाल करेंगे बादाम का दूध (Almond Milk). बादाम का दूध न सिर्फ कैलोरी में बेहद कम होता है, बल्कि जब इसे हल्का सा ब्लेंड किया जाता है, तो यह नॉर्मल दूध के मुकाबले कहीं ज़्यादा थिक और झागदार (Frothy) बनता है. यह उन लोगों के लिए भी वरदान है जो वीगन हैं या जिन्हें दूध से एलर्जी (Lactose Intolerant) है.
इसे बनाने का सबसे आसान तरीका:
-सबसे पहले एक कप में अपनी पसंद का कॉफी पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर उसे अच्छे से फेंट (Froth) लें.
-अब एक बर्तन में बादाम का दूध लें और उसमें आधा या एक चम्मच (अपने स्वादानुसार) खजूर का पाउडर मिलाएं.
-इस दूध को धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. याद रखें, बादाम के दूध को बहुत ज़्यादा उबालना नहीं है.
-जब दूध गर्म हो जाए, तो इसे ब्लेंडर या व्हिस्कर की मदद से 10 सेकंड के लिए चला लें ताकि इसमें बेहतरीन झाग बन जाए.
-अब इस कड़क और झागदार दूध को अपने कॉफी वाले कप में ऊपर से धीरे-धीरे डालें.
-आपकी ‘गिल्ट-फ्री’ शानदार कॉफी बनकर तैयार है. स्वाद ऐसा कि हर घूंट में मज़ा आ जाए और सेहत ऐसी कि वजन बढ़ने का कोई डर ही नहीं. तो फिर देर किस बात की? कल सुबह ही इस जादुई राज को अपने कप में आज़माएं और बिना किसी समझौते के फिटनेस का मज़ा लें!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें