Last Updated:

Jaggery Jalebi Recipe: निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात जैसे ही शुरू होती है तो लोग गरमा गरम गुड़ की जलेबी अपने घरों पर बना कर खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर बनाना चाहते हैं तो आपको इन वस्तुओं की आवश्यकता होती है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात के समय में लोग सबसे अधिक गुड़ की जलेबी अपने घरों पर बनाकर खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर गुड़ की जलेबी बनाना चाहते हैं तो इसको बनाने के लिए मैदा गेहूं का आटा दही का इस्तेमाल किया जाता है तो वही गुड और पानी का इस्तेमाल से चाशनी तैयार होती है. गुड़ की जलेबी को बरसात में बच्चे और बड़े सभी खाना पसंद करते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान है.

लोकल 18 की टीम ने जब जलेबी बनाने वाले सुरेश शंकरलाल जायसवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात जैसे ही शुरू होती है तो लोग गरमा गरम गुड़ की जलेबी अपने घरों पर बना कर खाना पसंद करते हैं. इसे घर पर बनाने के लिए आपको इन वस्तुओं की आवश्यकता होती है. जिसमें आपको मैदा, गेहूं का आटा, खट्टा दही, गुड़ लगता है जिससे आप यह गुड़ की जलेबी आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. बच्चे और बड़े सभी खाना पसंद करते हैं और बहुत ही कम खर्चे में यह बन कर तैयार हो जाती है.

ऐसे बनती है जलेबी
यदि आप भी आपके घर पर गुड़ की जलेबी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से 1 किलो मैदा लेकर आइए और उसमें 200 ग्राम गेहूं का आटा मिक्स कर दीजिए और 1 लीटर खट्टा दही उसमें मिलाकर उसको एक बर्तन में मिक्स करके ढक कर रख दीजिए. 12 घंटे तक उसको ढका रहने दीजिए उसके बाद उसे फैट लीजिए. एक कढ़ाई लीजिए उसमें घी डालिए उसको हल्का सा गर्म होने दीजिए और जलेबी बनाने का कपड़ा लीजिए उसमें यह सभी फेटा हुआ मैदा डालें और उसमें जलेबी बनाए जलेबी को अच्छी होने दीजिए और एक कढ़ाई लीजिए उसमें दो किलो गुड़ डालिए और थोड़ा सा पानी डालकर उसकी चाशनी बना लीजिए. जलेबी तलते ही इस चाशनी में डाल दीजिए और 10 मिनट तक रहने दीजिए जिससे आपकी यह गुड़ की जलेबी बन कर तैयार हो जाएगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment