Last Updated:

घर पर बेकरी जैसा मुलायम केला केक बनाना बेहद आसान है. पके हुए केले, सही बैटर और कुछ आसान टिप्स की मदद से आप फूला हुआ, नरम और स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बनाना केक रेसिपी

केक खाने का मन हो और घर में ओवन भी न हो, तब भी आप बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनाना केक बना सकते हैं. केले से बना यह केक न सिर्फ स्वाद में शानदार होता है, बल्कि इसकी खुशबू और सॉफ्ट टेक्सचर बिल्कुल बेकरी जैसा महसूस होता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है और घर में मौजूद सामान्य चीजों से आसानी से तैयार की जा सकती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. अगर घर में केले ज्यादा पक गए हों, तो उन्हें इस्तेमाल करने का यह सबसे टेस्टी तरीका हो सकता है.

इस केक को बनाने के लिए आपको लगभग 2 पके हुए केले, 1 कप मैदा, आधा कप चीनी, आधा कप दूध, आधा कप तेल या बटर, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा वनीला एसेंस चाहिए होगा. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं. पके हुए केले का इस्तेमाल करना जरूरी होता है क्योंकि इससे केक ज्यादा मीठा और सॉफ्ट बनता है.

बैटर तैयार करते समय करें ये काम
सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई बड़े टुकड़े न रहें. अब एक बड़े बाउल में चीनी और तेल या बटर डालकर अच्छी तरह फेंटें. इसके बाद इसमें मैश किए हुए केले और वनीला एसेंस मिलाएं. दूसरी तरफ मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें ताकि बैटर में लंप्स न बनें. अब इंग्रीडिएंट्स को धीरे-धीरे केले वाले मिश्रण में मिलाएं और जरूरत के हिसाब से दूध डालते रहें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए.

सॉफ्ट और फ्लफी टेक्सचर के लिए जरूरी टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि बनाना केक बिल्कुल बेकरी स्टाइल बने, तो बैटर को ज्यादा देर तक मिक्स न करें. ओवर मिक्सिंग करने से केक हार्ड हो सकता है. साथ ही बेकिंग सोडा और बेकिंड पाउडर की सही मात्रा रखना भी जरूरी है. कई लोग जल्दबाजी में बैटर को तुरंत बेक कर देते हैं, लेकिन 5 मिनट का रेस्ट देने से टेक्सचर बेहतर हो सकता है. इसके अलावा केक बैटर में थोड़ा दही मिलाने से भी सॉफ्टनेस बढ़ सकती है.

ओवन और बिना ओवन दोनों में बना सकते हैं
अगर आपके पास ओवन है तो केक टिन को ग्रीस करके बैटर डालें और पहले से प्रीहीट किए गए ओवन में लगभग 35 से 40 मिनट तक बेक करें. वहीं बिना ओवन के बनाने के लिए आप कढ़ाई या cooker का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नीचे नमक बिछाकर मीडियम फ्लेम पर प्रीहीट करें और फिर केक टिन रखकर लगभग 40 से 50 मिनट तक पकाएं. बीच में बार-बार ढक्कन न खोलें, वरना केक ठीक से फूल नहीं पाएगा.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment