फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 25 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में एक साथ रिलीज होने वाली है। फिल्म में देव शर्मा भगवान राम के रोल में, अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में नजर आएंगे। इनके साथ ही शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म सीता और राम की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी, जिसमें प्यार, भक्ति, मर्यादा और धर्म को भावनात्मक केंद्र में रखा गया है। वहीं नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग दुनिया भर में दीवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर रिलीज

दो मिनट 43 सेकंड का ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर दर्शकों को रामायण के कुछ खास पलों और भावनाओं से रूबरू कराता है, जैसे राम-सीता का रिश्ता, उनका वनवास का सफर, सीता हरण, हनुमान की अटूट भक्ति और आखिर में धर्म-अधर्म के बीच का टकराव। ट्रेलर में इस टकराव को ‘अधर्म के सामने धर्म का नाम, श्री राम’ के विचार के साथ दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में सच्चाई और सम्मान को खास महत्व दिया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर को नेटिजन्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

महाकाव्य श्री रामायण कथा को मिले मिक्स्ड रिएक्शन

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ कई वजहों से चर्चा में है, जैसे रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ से तुलना, अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर हंगामा। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर कुछ खास नहीं लगा। कुछ को VFX अच्छे लगे, लेकिन कास्टिंग किरदार के अनुसार सही नहीं लगी और वहीं स्टार्स अपनी एक्टिंग की वजह से भी ट्रोल हो रहे हैं। खैर, अच्छा हो या बुरा ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींचा और कई लोग X पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म में TV शो जैसी वाइब आ रही है। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा अजीब डायलॉग बोल रही हैं और श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर ओवरएक्टिंग की हद पार कर रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘आदिपुरुष से बेहतर है।’

Image Source : X/@VICHARABHIO,@RAGHAVNCBI‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिव्यू

एक X यूजर का कहना है कि हर किसी को रामायण पर कंटेंट बनाने का अधिकार है, लेकिन ‘महाकाव्य श्री राम कथा’ खास नहीं लगी। उन्हें लगता है कि ट्रेलर कम बजट वाला है। उनका कहना है कि AI की वजह से कुछ सीन अच्छे नहीं लग रहे और VFX भी खराब हैं। हालांकि, उनका कहना है कि यह ‘आदिपुरुष’ से बेहतर है।

एक यूजर ने ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिव्यू देते हुए, इसकी तारीफ की और इसे परफेक्ट बताया है।

दूसरी ओर, कुछ लोगों को तो ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर ‘आदिपुरुष’ भी से ज्यादा बुरा लगा।

अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर बात की

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कच्चा बादाम गर्ल उर्फ अंजलि अरोड़ा ने फिल्म में माता सीता का रोल निभाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो कुछ भी होता है… वह कुछ समय के लिए ही होता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि लोगों ने अभी तक मुझे कच्चा बादाम गर्ल के रूप में क्यों याद रखा हैं? मैंने कुछ अलग नहीं किया, मैंने बस ट्रेंड को फॉलो किया। मैंने वह रील बनाई, लोग मुझे उसी की वजह से जानते हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं, लेकिन वही मेरी पूरी जिंदगी नहीं है। लोग मुझे इसलिए ट्रोल कर रहे हैं कि मैं डांस करती थी तो मैं माता सीता का रोल कैसे निभा सकती हूं? हर कोई डांस करता है। कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है। यह मेरा शौक है। मुझे इस पर कोई शर्म नहीं है।’

महाकाव्य श्री रामायण कथा की रिलीज डेट

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ से होगा।

ये भी पढ़ें – ‘सीता मैया’ बनीं कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा, वायरल लुक ने मचाया हंगामा, नाराज लोग बोले- ‘घोर कलयुग’

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment