X

मिट्टी की हांडी में बनती है झारखंड की यह खास मिठाई, जानिए रेसिपी

 

arw img

झारखंड का पारंपरिक मिठाई व्यंजन ढकनेसर पुवा आज भी पर्व-त्योहार और खास मौकों पर बड़े चाव से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अरवा चावल को 1 से 2 घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद चावल को सुखाकर बारीक पीस लें और छानकर उसका महीन पाउडर तैयार करें. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पतला बैटर बना लें. इसके बाद मिट्टी की हांडी को गर्म करें और उसमें बैटर डालकर मिट्टी के ढक्कन से ढक दें. ढक्कन पर थोड़ा पानी छिड़कें, ताकि भाप बने और उसी भाप में पूआ पक जाए. पूआ तैयार होने के बाद दूध में चीनी डालकर अच्छी तरह उबालें और इसे पुवा के ऊपर डाल दें. स्वाद बढ़ाने के लिए नारियल का बुरादा और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment