Last Updated:

Homemade Paneer Recipe: आजकल पनीर में मिलावट हो रही है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है. घर पर बना पनीर शुद्ध, ताजा और फायदेमंद होता है, जिसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती. आप आसान तरीके से दूध, नींबू या सिरके की मदद से पनीर तैयार कर स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रख सकते हैं.

Zoom

घर पर आसान तरीके से शुद्ध पनीर बनाया जा सकता है.

Tips To Make Paneer at Home: खाने-पीने की चीजों में मिलावट की समस्या गंभीर हो गई है. अब अधिकतर चीजें मिलावटी मिल रही हैं और इससे सेहत को नुकसान हो रहा है. पनीर में मिलावट की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है. लोग अच्छी सेहत के लिए पनीर खरीदते हैं, लेकिन मिलावट की वजह से बीमार हो रहे हैं. बाजार में मिलने वाले पनीर की शुद्धता को लेकर कई सवाल उठते रहते हैं. मिलावटी पनीर न सिर्फ स्वाद को खराब करता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अगर आप अपने परिवार की हेल्थ को लेकर सचेत हैं, तो घर पर पनीर बनाना एक बेहतरीन विकल्प है. यह आसान, सस्ता और पूरी तरह सुरक्षित तरीका है, जिससे आप ताजा पनीर तैयार कर सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध पनीर | Tips To Make Pure Paneer At Home

घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लें, क्योंकि इससे पनीर ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है. दूध को एक गहरे बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर उबालें. जब दूध अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालें और हल्के हाथ से चलाएं. कुछ ही सेकंड में दूध फटकर छेना और पानी अलग हो जाएगा.

जब दूध पूरी तरह फट जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें. अब एक साफ सूती कपड़ा या मलमल लें और उसमें फटा हुआ दूध छान लें. ठंडे पानी से हल्का धो लें ताकि नींबू या सिरके का स्वाद निकल जाए. इसके बाद कपड़े को बांधकर अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.

अब पनीर को शेप देने के लिए कपड़े में बंधे हुए पनीर को किसी भारी चीज के नीचे 30-40 मिनट के लिए दबाकर रखें. इससे पनीर सख्त और सही आकार में आ जाएगा. अगर आपको नरम पनीर पसंद है, तो इसे कम समय के लिए दबाएं. तैयार पनीर को काटकर आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जी या अन्य डिश में इस्तेमाल कर सकते हैं.

घर का बना पनीर न सिर्फ शुद्ध होता है, बल्कि इसमें किसी तरह का केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता. यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा इसका स्वाद भी बाजार के पनीर से ज्यादा ताज़ा और क्रीमी होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment