Last Updated:

Bharatpur Khasta Kachori Recipe: भरतपुर की खस्ता कचौड़ी राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों में अपनी खास पहचान रखती है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कई दिनों तक ताजा और कुरकुरी बनी रहती है, इसलिए इसे सफर के दौरान साथ ले जाना भी पसंद किया जाता है. स्वाद और लंबे समय तक टिकाऊपन के कारण यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी पहली पसंद बन चुकी है. खस्ता कचौड़ी को मैदा, घी और मसालेदार दाल या मसाला मिश्रण की स्टफिंग से तैयार किया जाता है. धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तली गई यह कचौड़ी स्वाद का बेहतरीन अनुभव देती है. इसे चाय, हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर शहर अपने समृद्ध खानपान और पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है. इन्हीं खास व्यंजनों में से एक है. खस्ता कचौड़ी जो आजकल स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी पहली पसंद बनती जा रही है. यह कचौड़ी अपने लाजवाब स्वाद के साथ-साथ लंबे समय तक सुरक्षित रहने की अनोखी विशेषता के लिए मशहूर है. स्थानीय कारीगरों और कचौड़ी बनाने वाले दुकानदारों के अनुसार खस्ता कचौड़ी को तैयार करने की विधि ही इसे खास बनाती है. इसमें सूखी दाल का भरावन किया जाता है. जिसे विशेष मसालों के साथ अच्छी तरह से तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे धीमी आंच पर सावधानीपूर्वक तला जाता है. जिससे कचौड़ी में एक अलग ही कुरकुरापन और खुशबू आ जाती है. यही प्रक्रिया इसे सामान्य कचौड़ी से अलग बनाती है. खस्ता कचौड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है.

यह जल्दी खराब नहीं होती सही तरीके से बनाई गई यह कचौड़ी करीब एक महीने तक सुरक्षित रह सकती है. यही वजह है कि लोग इसे यात्रा के दौरान साथ ले जाना पसंद करते हैं लंबे समय तक खराब न होने की वजह से यह कचौड़ी उन लोगों के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन जाती है. जो इसे स्टोर करके बाद में खाना चाहते हैं. स्वाद की बात करें तो खस्ता कचौड़ी का हर निवाला अपने आप में खास होता है.

दुकान का अपना अलग स्वाद और अंदाज
बात करें इसे बनाने की तो इसके लिए मैदा और दाल ली जाती है और स्वाद के लिए दाल के अंदर मसाले कूटे हुए तरह से मिक्स किए जाते हैं जिससे कचोडी का स्वाद बढ़ता है. इसके बाद इसको अच्छे से तेल में तल लिया जाता है इस प्रकार ये कचौड़ी बनाकर तैयार होती है इसे चाय के साथ या फिर अकेले भी बड़े चाव से खाया जाता है. भरतपुर में कई स्थानों पर यह कचौड़ी आसानी से मिल जाती है और हर दुकान का अपना अलग स्वाद और अंदाज होता है.

लोगों को काफी अधिक पसंद आ रही
कीमत के लिहाज से भी खस्ता कचौड़ी आम लोगों की पहुंच में है. वर्तमान में यह कचौड़ी लगभग 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब से उपलब्ध है. जो इसे और भी लोकप्रिय बनाती है. कम कीमत बेहतरीन स्वाद और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इन तीनों का अनोखा मेल ही भरतपुर की खस्ता कचौड़ी को खास पहचान दिला रहा है. जो अब भरतपुर के लोगों को काफी अधिक पसंद आ रही है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment