आपने मसूर की दाल तो कई बार खायी होगी पर एक बार इसके छौंक में एक ट्विस्ट डालें और देखें स्वाद कितना बदलता है. दाल केवल दो सीटी तक पाएं और इसके बनने के बाद, तेल में जीरा चटकाएं, इसके बाग खड़ी या कुटी लाल मिर्च डालें और अब डालें असली हीरो इंग्रीडिएंट यानी करी पत्ता. करी पत्ता से दाल का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और आपको वही रेग्यूलर दाल स्पेशल लगने लगेगी. दाल बनाते समय उसमें दो हरी मिर्च और कुछ लहसुन की कलियां भी डाल सकते हैं. या अदरक लहसुन मिर्च कूटकर, ये भी बहुत टेस्ट इनहैंस करती है.