होमफोटोलाइफ़फूड

रोज के पोहे-पराठे से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें सूजी की ये हेल्दी रेसिपी

Last Updated:

Sooji Cheela Healthy Brekfast Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए, तो सूजी का चीला एक आसान और बढ़िया विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती और घर में रखी सूजी व कुछ सब्जियों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. दही मिलाने से इसका घोल तैयार होता है और सही तरीके से सेंकने पर चिल्ला बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है. रेसिपी एक्सपर्ट निहारिका से जानिए कि चीला बनाने के लिए सूजी का घोल किस तरह तैयार करें और तवे पर उसे डालते समय किन बातों का ध्यान रखें. ताकि आपका ब्रेकफास्ट एकदम स्वादिष्ट बन सके.

सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए, तो सूजी का चीला आपके लिए एक अच्छा नाश्ता हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा सामान या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. घर में मौजूद सूजी और कुछ सब्जियों की मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं.

सूजी का चीला बनाने के लिए आपको एक कप सूजी, आधा कप दही, जरूरत के हिसाब से पानी, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, एक बारीक कटा टमाटर और थोड़ी सी हरी धनिया चाहिए. इसके साथ ही स्वाद के अनुसार हरी मिर्च, नमक, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और जीरा भी इसमें डालें.

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में एक कप सूजी लें. इसमें आधा कप दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे ही सूजी अच्छी तरह फूल जाए, तो एक बार घोल को अच्छी तरह चला लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी धनिया डालकर मिला दें. इसके साथ स्वाद के अनुसार नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार कर लें.

रेसिपी एक्सपर्ट निहारिका ने बताया कि सब तैयार करने के बाद गैस पर नॉनस्टिक या सामान्य तवा रखें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें. इसके बाद चीले का घोल एक करछी की मदद से तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैला दें.

तवे पर घोल डालने के बाद चीले को मध्यम आंच पर कुछ देर पकने दें. जब ऊपर की सतह थोड़ी सूखने लगे और किनारे हल्के सुनहरे दिखाई देने लगें, तो चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें. इसके बाद सावधानी से उसे पलट दें. दूसरी तरफ भी इसे तब तक सेंकें, जब तक चीला अच्छी तरह पककर हल्का सुनहरा न हो जाए.

गरमागरम सूजी का चीला तैयार होने के बाद इसे हरी धनिया की चटनी, पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं. बच्चों के लिए चीले में उनकी पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment