होमफोटोलाइफ़फूड

वुड फायर पिज्जा से राजस्थानी जलेबी तक, ये रहे ऋषिकेश के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड

Last Updated:

Rishikesh street food : ऋषिकेश सिर्फ आध्यात्म और एडवेंचर के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. त्रिवेणी घाट के बरुले से लेकर पंडित जी के नाश्ते तक, गौरा देवी चौक के छोले चावल, तिलक रोड के हेल्दी मोमो और तपोवन के वुड फायर पिज्जा तक, हर स्वाद की अलग कहानी है. मद्रास होटल ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर स्थित यह जगह साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए किसी छोटे से फूड पैराडाइज से कम नहीं है. इस तरह ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मिलने वाले आलू के बरुले लोगों को काफी पसंद हैं. यह आपको सिर्फ 30 रुपये में मिल जाएगा.

मद्रास होटल ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर स्थित यह जगह साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए किसी छोटे से फूड पैराडाइज से कम नहीं है. यहां का डोसा खास तौर पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. पतला, क्रिस्पी और परफेक्ट गोल्डन ब्राउन डोसा, अंदर से सॉफ्ट मसाला और साथ में मिलने वाली चटनी और सांभर का स्वाद दिल जीत लेता है. इसके मालिक राधे शाहणे बताते हैं कि सुबह से लेकर शाम तक यहां ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. लोकल लोग ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट भी इस स्वाद को मिस नहीं करना चाहते.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मिलने वाले आलू के बरुले लोगों को काफी पसंद आते हैं. गरमा गरम और बाहर से हल्के क्रिस्पी ये बरुले अंदर से सॉफ्ट और मसालेदार होते हैं. हरी चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड आपको सिर्फ 30 रुपये में आसानी से मिल जाता है. शाम के समय गंगा आरती के बाद यहां आने वाले लोग इनका स्वाद जरूर लेते हैं और एक बार खाने के बाद दोबारा लेने से खुद को रोक नहीं पाते.

त्रिवेणी घाट पर पंडित जी नाश्ते वाले की दुकान काफी मशहूर है. इस जगह को 80 साल से ज्यादा हो चुके हैं और आज भी यहां स्वाद वैसा ही बना हुआ है. यहां आपको सिर्फ 100 रुपये में देसी घी में बनी गरमा गरम पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी, साथ में रायता, अचार और मीठी सी कद्दू की लौंजी का पूरा स्वाद मिल जाता है. सुबह के समय यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है और हर कोई इस पारंपरिक नाश्ते का मजा लेने जरूर पहुंचता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तिलक रोड पर Mr Corn के मोमो लोगों के बीच तेजी से फेमस हो रहे हैं. यहां खास बात यह है कि मोमो बिना मैदे के बनाए जाते हैं, जो उन्हें बाकी जगहों से अलग और हेल्दी बनाता है. सॉफ्ट और फ्रेश मोमो के अंदर भरी हुई फिलिंग का स्वाद काफी लाजवाब होता है. साथ में मिलने वाली चटनी इसका मजा और बढ़ा देती है. जो लोग हेल्दी स्ट्रीट फूड की तलाश में रहते हैं, उनके लिए यह जगह एक परफेक्ट ऑप्शन बन चुकी है.

ऋषिकेश के तपोवन में आपको वुड फायर पिज्जा का एक अलग ही अनुभव मिल जाएगा. यहां पिज्जा खास तौर पर बिना मैदे के मल्टीग्रेन फ्लोर से तैयार किया जाता है, जो इसे हेल्दी और लाइट बनाता है. वुड फायर में पकने की वजह से इसका स्वाद स्मोकी और ऑथेंटिक लगता है. ऊपर से डाली गई ताजी सब्जियां और चीज इसे और भी टेस्टी बना देती हैं. जो लोग हेल्दी और टेस्टी दोनों का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए यह पिज्जा एक परफेक्ट चॉइस बन चुका है.

AIIMS के गेट नंबर 2 के पास मिलने वाली राजस्थानी रबड़ी जलेबी लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है. गरमा गरम कुरकुरी जलेबी पर डाली हुई गाढ़ी और मलाईदार रबड़ी इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. सिर्फ 35 रुपये में मिलने वाली यह प्लेट हर किसी के लिए किफायती भी है और टेस्टी भी. शाम के समय यहां मिठाई प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है.

गौरा देवी चौक पर पंडित जी के छोले चावल का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. यहां बटर के साथ सर्व किए जाने वाले गरमा गरम छोले चावल और हरी चटनी का कॉम्बिनेशन बेहद लाजवाब लगता है. सिर्फ 40 रुपये में मिलने वाली यह प्लेट स्वाद और कीमत दोनों में शानदार है. सुबह करीब 10 बजे से स्टॉल लग जाता है और खास बात यह है कि दोपहर 2 बजे तक लगभग सब खत्म हो जाता है. जो लोग यहां समय पर पहुंचते हैं वही इस टेस्टी प्लेट का असली मजा ले पाते हैं.



Source link

Write A Comment