गर्मी के दिनों में पुदीन जमकर आता है और लोग इसकी चटनी भी खूब पसंद करते हैं. ऐसे में आप खास झारखंडी स्टाइल में पुदीने की चटनी बना सकते हैं. इसमें हरी धनिया नहीं पड़ती केवल पुदीना, लहसुन की 4 कलियां, 2 हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा गुड़ पड़ता है. जब चटनी पिसकर तैयार हो जाती है तो ऊपर से सरसों का तेल डाला जाता है. इतने सामान से ही पुदीने की खट्टी-मीठी, तीखी चटनी तैयार हो जाती है जो स्वाद में तो कमाल होती ही है साथ ही पेट को भी ठंडक देती है.