Last Updated:

Bael Sharbat Health Benefits: गर्मियों में बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. आप घर पर आसानी से बेल का शरबत तैयार कर सकते हैं. बेल का शरबत गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है. इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप न सिर्फ गर्मी से बच सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रख सकते हैं.

Zoom

बेल का शरबत 5 मिनट में घर पर बनाया जा सकता है.

Bael Sharbat Recipe in Hindi: गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स पीने का मन करता है. शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाने के लिए गर्मी में बेल का शरबत खूब पिया जाता है. बेल का शरबत न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. आयुर्वेद में इसे गर्मियों का नेचुरल कूलर माना गया है. यह शरबत शरीर को अंदर से शांत और हाइड्रेटेड रखता है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पेट की गर्मी को कम करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. यह शरीर में पानी की कमी को भी रोकता है, जिससे गर्मियों में कमजोरी और थकान कम महसूस होती है.

घर पर कैसे बनाएं बेल का शरबत | How To Make Bael Sharbat At Home

बेल का शरबत बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और आप अपनी मर्जी से उसमें एक्सट्रा चीजें मिला सकते हैं. यह शरबत सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है. बेल का शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पका हुआ बेल फल, पानी, चीनी या गुड़ और थोड़ा काला नमक चाहिए होता है. सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें और पानी में अच्छी तरह मसलकर उसका रस निकाल लें.

इसके बाद इस मिश्रण को छान लें, ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं. अब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा काला नमक और नींबू का रस भी डाल सकते हैं. ठंडा परोसने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें. बेल का शरबत न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी भी देता है. यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और शरीर को ठंडा रखता है.

बेल का शरबत पीने के फायदे | Health Benefits of Bael Sharbat

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेल का शरबत गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह शरीर को ठंडा रखता है, हाइड्रेशन बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं से राहत दिला सकता है. यह स्पेशल शरबत लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर गर्मी के प्रभाव को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment