Last Updated:

Why Samosa Is Triangle: समोसा को त्रिकोना आकार देना एक मुश्किल काम है, इसके लिए अच्छी प्रैक्टिस की जरूरत होती है. लेकिन सोचने वाली बात है, कि सहुलियत के लिए इसे गोल या चौकोर क्यों नहीं बनाया जाता है? यदि आपको भी समोसे का ट्रायंगल शेप देखकर मन में प्रश्नावाचक चिन्ह नजर आता है, तो इस लेख में इसका जावाब जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Why Samosa Is Triangle: भारत में समोसा कोई नॉर्मल स्नैक नहीं है, ये हर पार्टी और सेलिब्रेशन का शोस्टॉपर है. चाय के साथ समोसा परोसने को उत्तम व्यवस्था के रूप में देखा जाता है. इसकी कुरकुरी पपड़ी और मसालेदार आलू का फ्रेश भरावन सबको अपना दिवाना बना लेता है. लेकिन ये चीजें समोसे की पहचान नहीं है. इसका त्रिकोना आकार ही इसे समोसा बनाता है. होटलों में हलवाई बिल्कुल इसे मशीन की तरह स्पीड के साथ एकदम परफेक्ट बनाते हैं. लेकिन यही आकार घर में समोसा बनाने के प्रयास को बार-बार फेल करता है.

तो क्या कभी आपने फ्रस्टेशन में खुद से ये सवाल किया है कि ये समोसा त्रिकोना ही क्यों है? वैसे तो इसका जवाब 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होगा. लेकिन इसका जवाब आप यहां जान सकते हैं. लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि समोसा भारत की स्वदेसी रेसिपी नहीं है. ये व्यंजन मध्य एशिया से कई मुस्लमान देशों से होकर हमारे यहां पहुंचा है. इस पूरे सफर में समोसे के भरावन से लेकर आकार और पकाने तक के तरीकों में कई बदलाव हुए. भारत में इसे आप त्रिकोना आकार में आलू-मटर के भरावन से स्टफ्ड देखेंगे. जो आमतौर पर अन्य देशो में गोल है और मीट से स्टफ्ड होता है.

भारत में समोसा त्रिकोना क्यों बनाया जाता है?

  • समोसे की बाहरी परत को एक गोल या लंबी पट्टी के रूप में बेलकर उसमें आलू, मटर या दूसरी भरावन रखी जाती है. इसे मोड़कर त्रिकोना आकार देना बहुत आसान होता है. इस तरह भरावन बीच में अच्छी तरह बंद रहती है और बाहर निकलने की संभावना कम हो जाती है.
  • त्रिकोने समोसे में आटे की परत लगभग हर तरफ समान रूप से रहती है. जब इसे तेल में तला जाता है, तो गर्मी चारों तरफ पहुंचती है और समोसा धीरे-धीरे कुरकुरा हो जाता है. इसके कोने भी अच्छी तरह सिक जाते हैं.
  • त्रिकोना आकार समोसे को एक मजबूत ढांचा देता है. अगर समोसा बहुत चपटा या गोल हो, तो तलते समय उसके फटने की संभावना बढ़ सकती है. त्रिकोना आकार भरावन को एक जगह रखने में मदद करता है.

ये भी एक वजह
एक और मजेदार बात यह है कि त्रिकोना समोसा पकड़ने और परोसने में भी सुविधाजनक होता है. इसके कोने को पकड़कर इसे आसानी से उठाया जा सकता है. यही वजह है कि आज समोसा अपने स्वाद के साथ-साथ अपने खास त्रिकोने आकार के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment