Rajasthani Tomato Chutney: राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र की देसी टमाटर चटनी अपने खट्टे, तीखे और पारंपरिक स्वाद के लिए खास पहचान रखती है. यह चटनी केवल 5 मिनट में तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए 2-3 पके टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, नमक, लाल मिर्च, जीरा और धनिया जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है. भीलवाड़ा की मंजू देवी बताती हैं कि यह रेसिपी बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए बेहद आसान और स्वादिष्ट विकल्प है. दाल-बाटी, रोटी, पराठे, चावल या किसी भी साधारण भोजन के साथ इसका देसी स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।