भारतीय रसोई की कुछ रेसिपी ऐसी हैं जो पीढ़ियों से लोगों के स्वाद और भावनाओं से जुड़ी हुई हैं. गेहूं के आटे का हलवा भी उन्हीं खास व्यंजनों में से एक है, जो कम सामग्री, आसान विधि और बेहतरीन स्वाद के कारण आज भी हर घर की पहली पसंद बना हुआ है. देसी घी की खुशबू, सुनहरा भुना आटा और मिठास से भरपूर यह हलवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. पूजा-पाठ, त्योहार, जन्मदिन, पारिवारिक कार्यक्रम या अचानक आए मेहमान, हर मौके पर यह झटपट बनने वाली मिठाई खास पहचान रखती है.
भीलवाड़ा की सलोनी कुमारी बताती हैं कि कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह हलवा स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. गेहूं का आटा ऊर्जा देता है, देसी घी शरीर को ताकत पहुंचाता है और सूखे मेवे इसके पोषण को बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि कई घरों में कमजोरी या बीमारी के दौरान भी इसे खास तौर पर बनाया जाता है. आखिर क्या है इस पारंपरिक हलवे का राज और क्यों आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है? जानिए इस खास रिपोर्ट में.