Last Updated:

यदि आप भी लस्सी गन्ने का रस आम का जूस पीकर बोर हो गए हैं तो आप गर्मी के समय में आपके घर पर खिरनी का जूस तैयार कर सकते हैं. इस जूस को पीने के कई फायदें हैं. यह शरीर के तापमान को बनाकर रखता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है. यह जंगल का फल भी कहलाता है.

बुरहानपुर. गर्मी के दिनों में लोग अपने शरीर के तापमान को बनाकर रखने के लिए शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर कुछ ऐसा शीतल पदार्थ बनाना चाहते हैं तो आप खिरनी का जूस आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको खिरनी शकर और दूध की आवश्यकता होती है जिससे आपका यह जूस बनाकर तैयार हो जाता है. इस जूस की खासियत होती है कि यह 2 दिन तक खराब नहीं होता है और आप इसको फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं और यह जो फल होता है यह केवल गर्मी के दिनों में ही नजर आता है.

लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी लस्सी गन्ने का रस आम का जूस पीकर बोर हो गए हैं तो आप गर्मी के समय में आपके घर पर खिरनी का जूस तैयार कर सकते हैं. खिरनी का जूस बनाने के लिए आपको खिरनी शंकर और दूध की आवश्यकता होती है. यह दूध फ्रिज में स्टोर कर आप 24 घंटे रखते हैं तो यह खराब नहीं होता है और इस जूस को डॉक्टर भी गर्मी के दिनों में पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह शरीर के तापमान को बनाकर रखता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है. यह जंगल का फल भी कहलाता है.

ऐसे बनता है जूस
यदि आप भी खिरनी का जूस घर पर तैयार करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 500 ग्राम खिरनी लेकर आइए, उसे धो लीजिए, उसके बाद उसके अंदर के बीज निकाल दीजिए और उसे मिक्सर के जार में डाल दीजिए, ऊपर से 100 ग्राम शक्कर और 300 ग्राम दूध डालकर इसको मिक्सर में हिला लीजिए, जिससे आपका खिरनी का जूस तैयार हो जाएगा. आप इसको ठंडा कर भी पीस सकते हैं और आप इसको फ्रिज में स्टोर कर भी रख सकते हैं.

24 घंटे खराब नहीं होता है
गर्मी के समय में बाजार में यह फल नजर आता है जिसे लोग दोपहर के समय में जूस बनाकर सबसे अधिक पीते हैं. इस फल की खासियत होती है कि यह जंगल का फल होता है, बाहर से पीला और निंबोली की तरह दिखता है, खाने में मीठा लगता है इसलिए लोग इसको सबसे अधिक पसंद करते हैं इन दिनों बाजार में ₹400 किलो तक बिक रहा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment