Last Updated:

फर्रुखाबाद के अमन मिष्ठान भंडार की खास रबड़ी बर्फ इन दिनों मिठाई प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है. शुद्ध दूध, पारंपरिक तरीके और मेवों से तैयार यह मिठाई अपने अनोखे स्वाद के लिए दूर-दूर तक मशहूर है—एक बार चखने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है.

फर्रुखाबाद. अगर आप मिठाई के शौकीन हैं, तो जरा ध्यान दीजिए. फर्रुखाबाद का अमन मिष्ठान भंडार इन दिनों अपनी खास रबड़ी बर्फ को लेकर खूब चर्चा में है. यहां मिलने वाली रबड़ी बर्फ कोई आम मिठाई नहीं है. इसे शुद्ध दूध से तैयार की गई गाढ़ी रबड़ी और ढेर सारे मेवे में जैसे काजू, बादाम और पिस्ता के साथ बनाया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे आज भी पारंपरिक तरीके से ही तैयार किया जाता है. दूध को घंटों तक धीमी आंच पर पकाया जाता है, फिर उसमें मेवा मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. यही वजह है कि यहां रोजाना सैकड़ों लोग इस रबड़ी बर्फ का स्वाद लेने पहुंचते हैं. एक बार जिसने चख लिया, वो इसका स्वाद भूल नहीं पाता.

रबड़ी बर्फ के दीवाने है लोग
लोकल18 की टीम को दुकानदार अमन चौरसिया ने बताया कि यूं तो यहां पर हर रोज़ ही त्योहारों जैसा नजारा रहता हैं. वही गर्मियों में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. लोग दूर-दूर से यहां सिर्फ इस खास मिठाई को खरीदने आते हैं. तो अगर आप भी फर्रुखाबाद आएं, तो अमन मिष्ठान भंडार की इस मशहूर रबड़ी बर्फ का स्वाद लेना बिल्कुल मत भूलिए. यहां मिठास सिर्फ मिठाई में नहीं, बल्कि परंपरा में भी बसती है. यहां पर स्पेशल लस्सी कुल्हड़ 50 और 70 रुपए में दिया जाता हैं.

साल बदला स्वाद नहीं
ऐसे में रबड़ी स्वाद के साथ ही हमारे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है, इसके लिए आपको जिले की सबसे अच्छी रबड़ी का स्वाद लेना है तो जुबां पर एक ही नाम आता है. अमन मिष्ठान भंडार, क्योंकि समय बदला साल बदला लेकिन नहीं बदला तो बस इनकी दुकान की लस्सी का स्वाद. रबड़ी खाने का मन हो रहा है, तो इस जगह पर आपको एक से बढ़कर एक रबड़ी के स्वाद मिल जाएंगे. यहां की रबड़ी की खासियत यह होती है कि यहां पर ताजा दही से तैयार मिलती हैं.

मिट्टी के कुल्हड़ की बात है अलग
हर ग्राहक की चिंता रहती है कि लस्सी की गुणवत्ता कैसी होगी, जिसके लिए ग्राहक भरोसेमंद दुकान से ही लस्सी खरीदना पसंद करता है. अगर आपके मन में है यह सवाल है तो आप यहां पर आकर बेझिझक लस्सी का आनंद लें सकते है. दुकानदार बताते हैं कि यहां पर बर्फ हर समय शुद्ध दूध और चीनी से तैयार की जाती है. वहीं जब इस बर्फ को मिट्टी के पात्र कुल्हड़ में रखकर ग्राहक को दिया जाता है. तो एक अलग ही स्वाद इस बर्फ में आता है जिसके कारण ग्राहक भी इसे काफी पसंद करते है. यही वजह है की यहां पर लगातार भीड़ लगी रहती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment