अगर आप भी अगस्त महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं। अगस्त महीने में इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। चाइये जानते हैं आप इस महीने में किन जगहों पर जा सकते हैं?
अगस्त में घूम आएं भारत के ये ट्रैवल डेस्टिनेशन
-
चमोली: भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित ‘वैली ऑफ़ फ़्लावर्स’ यानी फूलों की घाटी की खूबसूरती अगस्त महीने में देखते ही बनती है। इस महीने में यह जगह कई तरह के पहाड़ी फूलों से रंग-बिरंगी हो जाती है। अगस्त का महीना यह जगह घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।
-
इगतपुरी: महाराष्ट्र की सह्याद्रि पहाड़ियों में बसा इगतपुरी अगस्त के महीने में सबसे खूबसूरत दिखता है। मानसून की बारिश से भरने वाले झरने, आनंद लेने के लिए शानदार जगहें बनाते हैं। अगस्त में जब आप इस हिल स्टेशन के रास्तों पर घूमते हैं, तो कलसुबाई पीक जैसी जगहों से धुंध भरे नज़ारे सुकून भरा अनुभव देता है।
-
चेरापूंजी: अगस्त के महीने में चेरापूंजी जाने पर आपको अनोखा अनुभव मिल सकता है। घने काले बादलों और धुंध के कारण यहां का मौसम जादुई और मनमोहक हो जाता है। इस समय यहां का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रहता है, और भारी बारिश की वजह से चारों तरफ हरियाल छायी रहती है।
-
मुन्नार: केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार की खूबसूरती अगस्त के मौसम में देखते ही बनती है। वेस्टर्न घाट में फैले मुन्नार के चाय के बागन अगस्त की बारिश में भीगकर एक जादुई रूप ले लेते हैं। ठंडी और धुंध के बीच, ट्रेकिंग करने वाले और प्रकृति प्रेमी इस हिल स्टेशन के हरे-भरे रास्तों और शांत सुंदरता में सुकून पाते हैं।
-
गोवा: अगस्त के महीने में गोवा का मानसून अपने पीक पर होता है। इस दौरान यहां चारों तरफ हरियाली और धुंध नज़र आता है। दूधसागर झरना मानसून की पूरी ताकत के साथ बहता है और देखने लायक नज़ारा बन जाता है। इस दौरान तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहता है, और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है