Last Updated:

करेले का नाम सुनते ही अगर कड़वाहट का ख्याल आता है, तो इसका चटपटा अचार एक बार जरूर ट्राई करें. लहसुन, कच्चे आम और मसालों के साथ तैयार यह अचार करेले के स्वाद को इतना मजेदार बना देता है कि खाने के साथ इसे बार-बार खाने का मन करेगा.

Zoom

करेले का अचार

करेले का नाम सुनते ही भले ही मुंह में कड़वाहट का स्वाद आने लगे, लेकिन इसका अचार ऐसा है जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा. इसमें करेले के साथ खूब सारा बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डाला जाता है. कच्चे आम की खटास, लहसुन का तीखा स्वाद और मसालों की खुशबू करेले की कड़वाहट को बैलेंस कर देती है. इसे पराठे, दाल-चावल और रोटी के साथ खाया जा सकता है.

करेले का अचार बनाने के लिए सामग्री

इसके लिए 500 ग्राम करेले
2 से 3 कच्चे आम
करीब 100 ग्राम लहसुन
2 बड़े चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच राई
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 से 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच हींग
स्वादानुसार नमक और करीब आधा कप सरसों का तेल लें.

पहले करेले की कड़वाहट करें कम

सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. अब इन्हें पतले टुकड़ों में काटकर इनके बीज निकाल दें. कटे हुए करेले में थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 से 3 घंटे के लिए रख दें. इससे करेले का अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और कड़वाहट भी कुछ कम होगी.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment