Last Updated:

Bharatpur Raj Kachori Recipe: भरतपुर की राज कचौड़ी अब शहर के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में शामिल हो चुकी है. साधारण कचौड़ी से अलग इसका बड़ा आकार और चटपटा स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. कुरकुरी कचौड़ी में आलू, छोले, पापड़ी, प्याज, टमाटर और कई तरह की चटनियों का अनोखा मेल इसे खास बनाता है. अनार के दानों और नमकीन से की गई सजावट इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. सिर्फ 50 रुपये में मिलने वाली यह डिश स्वाद, गुणवत्ता और किफायती कीमत के कारण हर उम्र के फूड लवर्स की पसंद बन गई है.

भरतपुर शहर में इन दिनों स्ट्रीट फूड का एक खास स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. यहां की राज कचौड़ी अब फूड लवर्स की पहली पसंद बनती जा रही है. खास बात यह है कि इसका स्वाद जितना लाजवाब है उतनी ही इसकी प्रस्तुति भी आकर्षक है. यही वजह है कि हर उम्र के लोग इस खास डिश को चखने के लिए पहुंच रहे हैं और बार-बार इसका स्वाद लेना पसंद कर रहे हैं.

राज कचौड़ी अपनी अनोखी बनावट और बड़े आकार के लिए जानी जाती है. साधारण कचौड़ी से बिल्कुल अलग यह देखने में ही इतनी खास लगती है कि लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. भरतपुर के बाजारों में यह कचौड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रही है और स्ट्रीट फूड के शौकीनों के बीच इसकी अलग पहचान बन चुकी है.

इस खास कचौड़ी को तैयार करने की प्रक्रिया भी बेहद दिलचस्प है. सबसे पहले कुरकुरी कचौड़ी को तोड़कर उसमें उबले हुए आलू, पापड़ी और मसालेदार छोले डाले जाते हैं. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और ताजे टमाटर मिलाए जाते हैं. जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद इसमें पुदीने और हरे धनिए की चटनी डाली जाती है. जो इसे ताजगी और खुशबू देती है. साथ ही खट्टी-मीठी इमली की चटनी और मीठी चटनी का मिश्रण इस कचौड़ी को एक अलग ही फ्लेवर देता है. इन सभी चीजों के मेल से इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है जो हर किसी को पसंद आता है.

अंत में इस राज कचौड़ी को अनार के दानों और कुरकुरी नमकीन से सजाया जाता है. यह सजावट न केवल इसे देखने में आकर्षक बनाती है बल्कि इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ा देती है. हर स्वाद में खट्टा, मीठा और तीखा स्वाद एक साथ महसूस होता है जो इसे और खास बना देता है.

अगर कीमत की बात करें तो इतनी खास और स्वादिष्ट राज कचौड़ी महज 50 रुपये में मिल जाती है. यही वजह है कि कम कीमत में बेहतरीन स्वाद का मजा लेने के लिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. भरतपुर की यह राज कचौड़ी अब शहर की पहचान बनती जा रही है और स्ट्रीट फूड में अपनी खास जगह बना चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment