X

उस नगरवधू की कहानी, जिसके नाम पर पड़ा आपके आम्रपाली आम का नाम

 

arw img

Amrapali Mango: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कई तरह के आम दिखाई देने लगते हैं, लेकिन आम्रपाली आम की बात ही अलग है. यह आम अपने मीठे स्वाद, तेज खुशबू और गहरे नारंगी गूदे के लिए काफी मशहूर है. आकार में छोटा होने के बावजूद इसकी महक दूर तक फैलती है, इसलिए इसकी बाजार में खूब मांग रहती है. आम्रपाली आम जून और जुलाई में ज्यादा मिलता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता के अनुसार, आम्रपाली आम दशहरी और नीलम किस्म के आमों को मिलाकर तैयार किया गया हाइब्रिड आम है. यह आम हर साल अच्छी पैदावार देता है, जबकि कई दूसरी किस्मों में एक साल ज्यादा और एक साल कम फल आते हैं. आम्रपाली नाम प्राचीन वैशाली की प्रसिद्ध नर्तकी आम्रपाली के नाम पर रखा गया था. इसका स्वाद और सुंदर रंग लोगों को बेहद पसंद आता है, इसलिए यह आम हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment