ब्रेड ऑमलेट एक ऐसा नाश्ता है जो बच्चे-बड़े हर किसी को पसंद आता है और हेल्दी भी माना जाता है. अंडे के साथ कुछ सब्जियां ऐड करके इसमें फाइबर तो डाला ही जा सकता है साथ ही अगर आप इस दौरान थोड़ा दूध डाल देते हैं तो स्वाद और निखर जाता है. जी हां, अंडा फेंटते समय थोड़ा सा दूध डाल दें फिर देखिए कैसे फ्लफी और सॉफ्ट ऑमलेट तैयार होता है. सेफ की रेसिपी पर जाएं तो इस स्टेज पर हल्का सा क्रीम चीज और जरा सी क्रीम भी डाल सकते हैं. इससे ऑमलेट बहुत टेस्टी हो जाता है. खासकर बच्चों की रेसिपी में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्हें ये स्वाद भी देगा और सेहत भी.