Last Updated:

चिलचिलाती धूप और लू के बीच देसी ठंडक का सहारा बना आम पन्ना लोगों की पहली पसंद बन रहा है. कच्चे आम, नींबू और पुदीने से तैयार यह चटपटा पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि लू से बचाने में भी कारगर माना जाता है. मात्र ₹10–₹15 में मिलने वाला यह बिना केमिकल का पारंपरिक शरबत गर्मी में राहत का आसान और स्वादिष्ट उपाय बन गया है.

बलिया. चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप शुरू हो गया है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी देसी चटपटा ग्लास से मुलाकात करने जा रहे हैं, जिस पेय पदार्थ को पीने के बाद चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप शरीर का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. सदियों से परंपरागत रूप से इसका सेवन होता आ रहा है. यह बुजुर्गों के मुताबिक बेहद लाभकारी और गुणकारी पेय पदार्थ है, जो स्वाद में भी बड़ा लाजवाब है. इसे आम का पन्ना कहते हैं, यह पका हुआ नहीं, बल्कि कच्चे आम से तैयार किया जाता है.  रामगोपाल बताते हैं कि, आम का पन्ना बनाने के लिए कच्चा उबला हुआ आम लिया जाता है.

नींबू पुदीने के पानी में उबले हुए आम को मसल दिया जाता है, जलजीरा पाउडर, एक कटा हुआ नींबू का रस, पुदीने की चटनी, डालकर मिक्स कर लिया जाता है, उसके बाद आम का पन्ना तैयार हो जाता है. लू का सीजन चल रहा है, लू से बचने के लिए और कड़कड़ाती गर्मी से बचने के लिए इस आम के पन्ने का इस्तेमाल किया जाता है और यह बेहद ही कारगर साबित होता है. औषधीय गुणों से भरपूर आम के पन्ने की कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं होती. यह ₹10 से लेकर ₹15 तक ही होता है, जो की कड़कड़ाती गर्मी से आपको बचाता है.

बिना किसी केमिकल के तैयार होता है आम पन्ना

रामगोपाल 35 साल से ठेले पर इस शरबत को पिलाने का कार्य कर रहे हैं, बलिया के रहने वाले और फार्मा कंपनी में काम करने वाले, आफताब आलम बताते हैं कि, हम लोगों का धूप और लू में ही फील्ड कार्य होता है. जिसमें हम लोग इस आम के पन्ने का घोल जरूर पीते हैं. जिससे हम लोग इस गर्मी से बच पाते हैं. यह पेट को भी शीतलता प्रदान करता है. लू से बचने का कारगर उपाय आम का पन्ना ही होता है, इसका उपयोग सदियों से होता आ रहा है. आम का पन्ना पी रहे फील्ड वर्क फार्मा कंपनी में कार्यरत राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि, यह शरबत शरीर के लिए लाभदायक है. इनका मानना है कि सारे नौजवानों को भी इसका सेवन करना चाहिए. यह पीने में बेहद ही चटपटा और मजेदार होता है और शरीर के लिए लाभदायक होता है. इसका नाम सुनते ही मुंह से पानी टपक जाता हैं, सबसे बड़ी बात बिना किसी केमिकल के इसे तैयार किया जाता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment