कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लासगो में जोरशोर से हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार यानी 27 जुलाई का दिन भारतीय एथलीट्स के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज से एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक में भी अपना दम दिखाएंगे। CWG 2026 के पांचवें दिन भारत की नजरें ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर हैं, क्योंकि वेटलिफ्टर, हाई जंपर और जिमनास्ट आज मेडल इवेंट्स शिरकत कर रहे हैं, जबकि श्रीशंकर, गुरिंदरवीर और शिर्से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:40 बजे: गुरिंदरवीर सिंह – मेंस 100m हीट्स
  • दोपहर 3:00 बजे: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन – मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग इवेंट
  • दोपहर 3:55 बजे: तेजस शिर्से – मेंस 110m हर्डल्स हीट्स
  • रात 11:35 बजे: शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला – वुमेंस शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 11:40 बजे: सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम – मेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 1:57 बजे (28 जुलाई सुबह): राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी – मेंस 100m T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 02:15 बजे (28 जुलाई सुबह): तेजस शिर्से – मेंस 110m हर्डल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 5:30 बजे: ज्ञानेश्वरी यादव – महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 8:00 बजे: बिंद्यारानी देवी – महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 12:30 बजे (28 जुलाई सुबह): वी अजय बाबू – पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)

बॉक्सिंग

  • शाम 4:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) — मेंस 60kg राउंड ऑफ 16
  • शाम 6:00 बजे: अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) — मेंस 80kg राउंड ऑफ 16
  • रात 10:30 बजे: साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकनेले (बोत्सवाना) — वुमेंस 51kg राउंड ऑफ 16
  • रात 1:00 बजे (28 जुलाई सुबह): सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) — मेंस 70kg राउंड ऑफ 16

स्विमिंग

  • दोपहर 03:00 बजे: साजन प्रकाश — मेंस की 200m बटरफ्लाई हीट्स
  • रात 01:44 बजे (28 जुलाई सुबह): साजन प्रकाश —मेंस  200m बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • शाम 6:15 बजे: प्रतिष्ठ समंथा — महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

 





Source link

Write A Comment